न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Samrat Prithviraj Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज ने पकड़ी रफ्तार, शानदार रहा वीकेंड

अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की ऐतिहासिक वॉर ड्रामा फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को शनिवार-रविवार की छुट्टी का फायदा मिला। पहले दिन 10.70 करोड़ से बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत करने के बाद फिल्म ने शनिवार को 12.75 करोड़ और रविवार को 16 करोड़ का शानदार कारोबार किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Jun 2022 1:07:12

Samrat Prithviraj Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज ने पकड़ी रफ्तार, शानदार रहा वीकेंड

अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की ऐतिहासिक वॉर ड्रामा फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को शनिवार-रविवार की छुट्टी का फायदा मिला। पहले दिन 10.70 करोड़ से बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत करने के बाद फिल्म ने शनिवार को 12.75 करोड़ और रविवार को 16 करोड़ का शानदार कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म ने तीन दिनों में 39 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान की जिंदगी पर बेस्ड अक्षय की फिल्म 3 जून को रिलीज हुई थी।

अक्षय के करियर की सबसे बड़ी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज की शुरुआत भले ही धीमी रही। लेकिन अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाने लगी है। फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन सबसे अच्छा रहा है। ट्रेड एनालिस्ट Ramesh Bala के मुताबिक, अक्षय की फिल्म ने रविवार को 16 करोड़ का शानदार कलेक्शन अपने नाम किया है।

सम्राट पृथ्वीराज में अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आ रहे हैं। मानुषी छिल्लर ने इस फिल्म से डेब्यू किया है। फिल्म में संजय दत्त, सोनू सूद, आशुतोष राणा और साक्षी तंवर भी अहम रोल में हैं। अक्षय कुमार की फिल्म का क्लैश एक्टर अदिवि शेष की फिल्म मेजर और कमल हासन की विक्रम से हो रहा है। अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज के मुकाबले कमल हासन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा बेहतर कमाई कर रही है। अब देखते हैं कि इन दो फिल्मों के बीच सम्राट पृथ्वीराज बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं बजरंगलाल बागड़ा? महासचिव पद की रेस में सबसे आगे, ट्रस्ट बैठक में होगा फैसला

चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगे

एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा

मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर

मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग

Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा

आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार

ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले

डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द

पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार

'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी

भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो