बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का हाथ जिस पर होता है उसकी किस्मत खुल जाती है। आजकल सलमान (Salman Khan) पंजाब की कटरीना कैफ यानी शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) पर काफी मेहरबान है। बॉलीवुड गलियारों में खबर है कि सलमान ने अपनी फिल्म कभी ईद कभी दीवाली में शहनाज गिल को रोल भी ऑफर किया है। हालाकि, अभी इस बात की पुष्ठी नहीं हुई है। लेकिन सलमान और शहनाज के बीच काफी सॉलिड बॉन्डिंग। जिसका ताजा उदारहण अर्पिता खान और आयुष शर्मा के घर में हुई ईद की पार्टी में देखने को मिला। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।














