न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Karan Johar 50th birthday party: गोल्डन गाउन में ऐश्वर्या ने करण जौहर की पार्टी में मारी एंट्री, सलमान खान भी आए नजर

करण जौहर के बर्थडे बैश में पहुंचे स्टार्स के लुक, उनके आउटफिट, अपीयरेंस को काफी नोटिस किया जा रहा है। करण जौहर की इस स्टार स्टडेड पार्टी में ऐश्वर्या राय भी पहुंचीं। ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक बच्चन के साथ एंट्री की थी। इस पार्टी में सलमान खान भी पहुंचे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 26 May 2022 1:27:39

Karan Johar 50th birthday party: गोल्डन गाउन में ऐश्वर्या ने करण जौहर की पार्टी में मारी एंट्री, सलमान खान भी आए नजर

करण जौहर (Karan Johar birthday party) ने 25 मई को अपना 50वां बर्थडे बड़ी धूमधाम से मनाया। करण की बर्थडे पार्टी में सेलेब्स का जमावड़ा लगा था। सितारों से सजी इस शाम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। करण जौहर के बर्थडे बैश में पहुंचे स्टार्स के लुक, उनके आउटफिट, अपीयरेंस को काफी नोटिस किया जा रहा है। करण जौहर की इस स्टार स्टडेड पार्टी में ऐश्वर्या राय भी पहुंचीं। ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक बच्चन के साथ एंट्री की थी। इस पार्टी में सलमान खान भी पहुंचे। आमतौर पर ऐश्वर्या राय ऐसे किसी भी इवेंट को अवॉइड करती रही हैं, जिसमें सलमान खान होते हैं। इसकी वजह है उन दोनों का अतीत। लेकिन इस बार ऐसा नहीं था। कई साल बाद सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक ही छत के नीचे दिखे।

किसी वक्त पर ऐश्वर्या और सलमान एक-दूसरे को डेट करते थे। बेइंतहा प्यार करते थे। लेकिन समय ने कुछ और ही सोच रखा था और दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया। इसके बाद ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में सलमान पर मारपीट का आरोप लगाया था। हालांकि इससे सलमान खान ने इनकार कर दिया था। खैर, यह तो बीते वक्त की बात हो गई। ऐश्वर्या आज अभिषेक बच्चन के साथ ख़ुशी से अपनी मैरिड लाइफ जी रही है वहीं, सलमान खान अभी भी सिंगल है।

करण जौहर की बर्थडे पार्टी में जहां ऐश्वर्या राय ने गोल्डन कलर के गाउन के साथ ब्लेजर पहना था, वहीं अभिषेक बच्चन भी सूट में नजर आए। सलमान खान जींस के साथ ब्लैक टी-शर्ट में पहुंचे। बता दें कि ऐश्वर्या राय हाल ही कान्स फिल्म फेस्टिवल से वापस लौटी हैं। वह कान फिल्म फेस्टिवल में बेटी आराध्या और पति अभिषेक बच्चन के साथ गई थीं। अभिषेक वहां ऐश्वर्या के साथ कान्स रेड कार्पेट पर तो नहीं, लेकिन पार्टियों में जरूर नजर आए।

वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय Ponniyin Selvan: यानी PS-I में नजर आएंगी, जोकि एक तमिल पीरियड ड्रामा फिल्म है। वहीं सलमान खान 'टाइगर 3', 'पठान', 'कभी ईद कभी दिवाली' और 'गॉडफादर' में नजर आएंगे। जबकि अभिषेक बच्चन हाल ही 'दसवी' में दिखे और अब वह SSS-7 में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?