मुंबई में रानी मुखर्जी ने खरीदा करोड़ों का आलीशान घर, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस ने मुंबई के रुस्तमजी पैरामाउंट में एक आलीशान घर खरीदा है
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Fri, 13 Aug 2021 12:18:00
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस ने मुंबई के रुस्तमजी पैरामाउंट में एक आलीशान घर खरीदा है। जब से ये खबर सामने आई है हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर इसकी कीमत कितनी है।
बताया जा रहा है कि रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) ने इस अपार्टमेंट को 7.12 करोड़ रुपए में खरीदा है, ये घर सी फेसिंग है। सबसे खास बात ये है कि रानी के पड़ोस में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी (Disha Patani) का अपार्टमेंट है। दिशा ने यह अपार्टमेंट 5.95 करोड़ रुपए में खरीदा था