न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणधीर कपूर ने बताया करीना कैसे हुई कोरोना संक्रमित, दिखे थे ये लक्षण

करीना को संडे को हल्का बुखार और शरीर में दर्द था इसलिए उसने टेस्ट करवाया। लेकिन वह पूरी तरह से अच्छी है। डॉक्टर्स उसकी देखभाल कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Dec 2021 11:10:26

रणधीर कपूर ने बताया करीना कैसे हुई कोरोना संक्रमित, दिखे थे ये लक्षण

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) कोविड पॉजिटिव हैं। करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक बयान शेयर किया, जिसमें उन्होंने संपर्क में आने वाले सभी लोगों से कोरोना टेस्ट करवाने के लिए कहा। उन्होंने लिखा, 'मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने सभी मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन करते हुए तुरंत खुद को आइसोलेट कर लिया। मैं मेरे संपर्क में आए लोगों से अपील करती हूं कि वह अपना कोविड टेस्ट करवाएं। मेरा परिवार और मेरा स्टाफ डबल वैक्सीनेटिड है और किसी में भी कोई सिमटंप्स नहीं दिख रहे हैं। मैं भी ठीक हूं और जल्दी ही वापसी करूंगी।' इस बीच उनके पिता रणधीर कपूर ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है।

Etimes की रिपोर्ट के मुताबिक, करीना के डैड रणधीर कपूर ने बताया, 'करीना को संडे को हल्का बुखार और शरीर में दर्द था इसलिए उसने टेस्ट करवाया। लेकिन वह पूरी तरह से अच्छी है। डॉक्टर्स उसकी देखभाल कर रहे हैं।'

बच्चों के बारे में रणधीर ने बताया, 'करीना होम क्वॉरंटीन है इसलिए मैंने बोला कि बच्चों को मेरे घर भेज दे लेकिन उसने कहा कि तैमूर और जेह उसके साथ रुक सकते हैं। वह ठीक है कोई दिक्कत नहीं है।'

वहीं करीना के स्पोक्सपर्सन का बयान भी आ चुका है कि करीना कपूर ने लापरवाही नहीं की थी। यह भी बताया है कि उनको कोविड का इन्फेक्शन कैसे हुआ। करीना के अलावा उनकी दोस्त अमृता अरोड़ा, महीप कपूर और सीमा खान को भी कोरोना संक्रमित हो गई है। चारों सिलेब्स होम क्वॉरंटीन हैं और जरूरी प्रिकॉशंस और दवाएं ले रहे हैं। बीएमसी ने उनके संपर्क में आए सभी लोगों को जांच कराने के लिए कहा है।

करीना के स्पोक्स पर्सन ने बताया की करीना पूरे लॉकडाउन भर काफी जिम्मेदार रही हैं। बाहर निकलते वक्त वह हमेशा केयरफुल रहीं। दुर्भाग्य से इस बार वह और अमृता एक प्राइवेट पार्टी में कोरोना से संक्रमित हो गईं। यह बड़ी पार्टी नहीं थी बल्कि कुछ दोस्तों का ग्रुप ही था। पार्टी में एक शख्स था जिसकी तबीयत ठीक नहीं और उसे खांसी थी। इसी से संक्रमण फैला है। इस व्यक्ति को डिनर में नहीं आना चाहिए था।

आपको बता दे, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने करीना पर कोरोना नियमों की अनदेखी की बात कही है और उनके आवास को सील कर दिया गया है।

BMC ने एक बयान में कहा, 'करीना कपूर खान के घर को सील कर दिया गया है। उन्होंने अभी तक उचित जानकारी नहीं दी है लेकिन हमारे अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उनके संपर्क में कितने लोग आए हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो