आपको बता दें कि राखी सावंत की लव लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है। उन्होंने पहले रितेश से साल 2018 में शादी रचाई थी। हालांकि, राखी ने अपने पति रितेश से बिग बॉस 15 के घर में सबसे मिलवाया था। वह भी इस शो में बतौर कंटेस्टेंट पहुंचे थे। लेकिन शो से बाहर आने के कुछ दिनों बाद ही दोनों अलग हो गए। राखी ने बताया कि उनकी शादी लीगल नहीं है तो तलाक की भी जरूरत नहीं है। इन दिनों राखी सावंत अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ रह रही हैं। उन्होंने हाल ही में ईटाइम्स के साथ बातचीत में इसकी पुष्टि की थी। उन्होंने कहा था कि हां, आदिल और मैं साथ-साथ हैं और एक साथ रहते हैं। आदिल जल्द ही मुंबई में शिफ्ट हो सकता है। राखी ने अपने नए बॉयफ्रेंड के साथ कई वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।
















