राखी सावंत ने गरीब बच्चों को पिलाया नारियल पानी, वीडियो हो रहा वायरल
सुर्ख़ियों में बने रहने के लिए राखी सावंत कुछ ऐसा करना जाती है कि उनके वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Thu, 12 Aug 2021 4:31:22
सुर्ख़ियों में बने रहने के लिए राखी सावंत कुछ ऐसा करना जाती है कि उनके वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते है। इस बार भी राखी ने कुछ ऐसा किया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी हाथों में नारियल लिए नजर आ रही है और उसके सामने एक लड़का खड़ा हुआ है। राखी उसे नारियल पानी खरीद कर पिला रही है। नारियल पानी पिलाने से पहले वो इस लड़के से कहती है- 'जरा सुना तो वो गाना - जाने मेरी जानेमन' और जब वो लड़का गाना गाते हुए कहता है कि 'बचपन का प्यारतो राखी उसे रोकती हुए किशोर दा के अंदाज में कहती हैं- 'बचपन नहीं रे बांगडूपनपन।'