बॉलीवुड में इस समय करण जौहर (Karan Johar birthday party) की बर्थडे पार्टी की धूम हो रही है। सोशल मीडिया पर पार्टी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है। करण की बर्थडे पार्टी में सेलेब्स का जमावड़ा लगा था। बता दें कि करण जौहर ने 25 मई को अपना 50वां जन्मदिन (Karan Johar’s 50th Birthday Party) सेलिब्रेट किया। करण ने अपने खास दिन को बॉलीवुड सितारों के साथ सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने खास दिन को दिलचस्प और यादगार बनाने के लिए बीती रात को एक मेगा पार्टी होस्ट की।इस पार्टी में बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक के नामचीन सितारे शामिल हुए। इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा में भी शामिल हुई। मलाइका अरोड़ा पार्टी में नियॉन ग्रीन ब्लेज़र और मैचिंग शॉर्ट्स में देखी गईं। यूं तो पार्टी थीम के हिसाब से मलाइका बेहद शानदार दिखाई दीं, लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को उनका ये बिंदास अंदाज पसंद नहीं आया। मलाइका पार्टी में न्योन ग्रीन कलर के लूज ब्लेजर और शॉर्ट्स में दिखीं, जिसको उन्होंने रिवीलिंग ब्रालेट के साथ टीम अप किया। मलाइका का ये लुक वाकई में सेंशुअस है।














