कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने 'फेमिना मिस इंडिया 2022' का खिताब अपने नाम कर लिया है। मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले इवेंट मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में रविवार 3 जुलाई को हुआ। जहां एक तरफ ब्यूटी कॉन्टेस्ट की विनर Sini Shetty पर सबकी नजरें टिकी थीं, वहीं, 48 साल की Malaika Arora भी अपने ग्लैमरस अवतार में नजर आई। मलाइका इवेंट में डिजाइनर ट्रांसपेरेंट गाउन पहनकर गई थीं। ट्रांसपेरेंट ड्रेस के साथ मलाइका ने लाइट मेकअप किया हुआ था। इसके अलावा लुक कंप्लीट करने के लिये उन्होंने बालों ओपन छोड़ा हुआ था। ड्रेस को क्लासी और रिच लुक देने के लिये उन्होंने गले में एक लाइट सा नेकपीस भी डाला। गोल्डन कलर की ट्रांसपेरेंट ड्रेस में मलाइका काफी कॉन्फिडेंट के साथ कैमरे पर पोज देती देखी गईं। जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद लोग उन्हें भारत की जेनिफर लोपेज बता रहे है वहीं, कुछ लोग किम कार्दशियन कह रहे है।














