कियारा आडवाणी से मिलने बिल्डिंग की सीढ़ियां चढ़कर घर पर पहुंच गया शख्स, बोली - डर लगा
कियारा अडवाणी (Kiara Advani) स्टारर फिल्म ‘जुग जुग जियो’ (JugJugg Jeeyo) बॉक्स ऑफिस पर अब तक 61 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। फिल्म में कियारा अडवाणी के अलावा वरुण धवन, नीतू कपूर और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में एक्ट्रेस के रोल को खूब सराहा जा रहा है
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Tue, 05 Jul 2022 9:26:43
कियारा अडवाणी (Kiara Advani) स्टारर फिल्म ‘जुग जुग जियो’ (JugJugg Jeeyo) बॉक्स ऑफिस पर अब तक 61 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। फिल्म में कियारा अडवाणी के अलावा वरुण धवन, नीतू कपूर और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में एक्ट्रेस के रोल को खूब सराहा जा रहा है। लगातार फिल्मों में कामयाबी मिलने के बाद अब कियारा की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया कि एक फैन ने केवल उनकी एक झलक पाने के लिए सीढ़ियों से चढ़कर उनके घर तक पहुंच गया।