न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी के बंधन में बंधे कैटरिना-विक्की, लगा बधाइयों को तांता, प्रियंका चोपड़ा से लेकर ऋतिक रोशन सहित इन सितारों ने दी बधाई

बॉलीवुड की सबसे एडोरेबल जोड़ी विक्की कौशल और कैटरिना कैफ 9 दिसंबर को पति पत्नी बन गए हैं। कपल की शाही शादी की तस्वीरें भी सामने आने लगी हैं। कैटरिना कैफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की तीन तस्वीरों को शेयर किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Dec 2021 9:23:28

शादी के बंधन में बंधे कैटरिना-विक्की, लगा बधाइयों को तांता, प्रियंका चोपड़ा से लेकर ऋतिक रोशन सहित इन सितारों ने दी बधाई

बॉलीवुड की सबसे एडोरेबल जोड़ी विक्की कौशल और कैटरिना कैफ 9 दिसंबर को पति पत्नी बन गए हैं। कपल की शाही शादी की तस्वीरें भी सामने आने लगी हैं। कैटरिना कैफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की तीन तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में वह पति विक्की कौशल के साथ दिखाई दे रही हैं।

पहली तस्वीर में कैटरिना कैफ विक्की कौशल के गले में जय माला डालती हुई नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में कैटरिना कैफ और विक्की कौशल ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ है। तीसरी तस्वीर में दोनों शादी के फेरे लेते हुए भी दिख रहे हैं।

इन सभी तस्वीरों में कैटरिना कैफ और विक्की कौशल काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। कैटरिना कैफ ने शादी में लाल लहंगा, जूड़ा, माथा पट्टी, टीका, नाथ, चोकर नेकपीस समेत सभी साजो श्रृंगार वाली एक्सेसरीज पहनी हैं। इन तस्वीरों के साथ कटरीना कैफ ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हम दिल और प्यार से उन लोगों का अभार व्यक्त करते हैं जो हमें इस पल को लेकर आए है। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हुए हम एक साथ इस नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं।'

कैटरिना कैफ की शादी की तस्वीर सामने आने के बाद बॉलीवुड सितारे उन्हें बधाई दे रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'आप दोनों के लिए खुशी हो रही है ! मेरे यार की शादी है। आप दोनों को बधाई। आप दोनों परफेक्ट हो।'

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कमेंट कर लिखा, 'आप दोनों बहुत खूबसूरत लग रहे हो।'

अभिनेता ऋतिक रोशन ने लिखा, 'शानदार ! आप दोनों को प्यार भेज रहा हूं। जल्द आप दोनों को साथ डांस करूंगा।'

अभिनेत्री सोनम कपूर ने लिखा, कैटरिना और विक्की को बधाई ! आप दोनों खूबसूरत दिख रहे हैं।'
इनके अलावा और भी कई सितारों ने कटरीना कैफ और विक्की कौशल को उनकी शादी की बधाई दी है।

करीना कपूर ने लिखा, 'आप दोनों ने कर दिया। आप दोनों को भगवान का आशीर्वाद।'

आपको बता दें कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी की तो इन दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया था।

वहीं, इस बीच खबर आ रही है कि 10 दिसंबर को विक्की-कटरीना हनीमून के लिए मालदीव रवाना होने वाले है। इंडिया टुडे ने बताया है कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल शुक्रवार, 10 दिसंबर को दोपहर 12:30 बजे तक कलीना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे अपने हनीमून के लिए एयरपोर्ट से डायरेक्ट मालदीव जाएंगे। वे मुंबई एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकलेंगे। सीधा हनीमून पर रवाना होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?