Karan Johar 50th birthday party: हाई हील्स में लड़खड़ाईं Kareena Kapoor, यूजर्स ने किया ट्रोल
सिल्वर शिमरी ड्रेस में करीना तो काफी स्टनिंग लग रही हैं, लेकिन उन्होंने अपनी सिल्वर ड्रेस के साथ जो ब्लैक हाई पेंसिल हील्स कैरी की हैं, वो दिखने में काफी अनकंफर्टेबल नजर आई। पार्टी के बाहर से करीना और सैफ एक वीडियो वायरल हो रहा है
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Thu, 26 May 2022 1:01:15
करण जौहर (Karan Johar birthday party) का 50वां बर्थडे कई मायनों में बेहद खास बन गया। फिल्ममेकर ने 25 मई को बर्थडे के मौके पर शानदार पार्टी रखी, जिसमें बीटाउन के सारे सेलेब्स शामिल हुए। जहां एक तरफ तीनों खान यानी सलमान (Salman Khan), शाहरुख (Shah Rukh Khan) और आमिर खान (Aamir Khan) नजर आए तो वहीं करीना कपूर ही अपने पति सैफ के साथ बेस्ट फ्रेंड करण की बर्थडे पार्टी में ग्लैमरस लुक में पहुंचीं, लेकिन फिर भी वो यूजर्स के निशाने पर हैं। तो चलिए जानते है कि पार्टी में ऐसा क्या हुआ...