न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

करीना कपूर खान का घर BMC ने किया सील, लगाए कोविड नियमों के उल्लंघन के आरोप; एक्ट्रेस ने कही ये बात

करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक बयान शेयर किया, जिसमें उन्होंने संपर्क में आने वाले सभी लोगों से कोरोना टेस्ट करवाने के लिए कहा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Dec 2021 10:43:57

करीना कपूर खान का घर BMC ने किया सील, लगाए कोविड नियमों के उल्लंघन के आरोप;  एक्ट्रेस ने कही ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और उनकी करीबी दोस्त अमृता अरोड़ा सोमवार को कोविड-19 की चपेट में आ गई हैं। पॉजिटिव रिपोर्ट कंफर्म होने के बाद से दोनों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक बयान शेयर किया, जिसमें उन्होंने संपर्क में आने वाले सभी लोगों से कोरोना टेस्ट करवाने के लिए कहा। उन्होंने लिखा, 'मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने सभी मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन करते हुए तुरंत खुद को आइसोलेट कर लिया। मैं मेरे संपर्क में आए लोगों से अपील करती हूं कि वह अपना कोविड टेस्ट करवाएं। मेरा परिवार और मेरा स्टाफ डबल वैक्सीनेटिड है और किसी में भी कोई सिमटंप्स नहीं दिख रहे हैं। मैं भी ठीक हूं और जल्दी ही वापसी करूंगी।'

करीना कपूर खान ने आगे लिखा, 'मेरे परिवार और कर्मचारियों को भी वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। उनमें कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। शुक्र है, मैं ठीक महसूस कर रही हूं और उम्मीद है कि मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगी।'

वहीं, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने करीना पर कोरोना नियमों की अनदेखी की बात कही है और उनके आवास को सील कर दिया गया है।

बीएमसी ने एक बयान में कहा, 'करीना कपूर खान के घर को सील कर दिया गया है। उन्होंने अभी तक उचित जानकारी नहीं दी है लेकिन हमारे अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उनके संपर्क में कितने लोग आए हैं।'

बीएमसी ने इससे पहले एक बयान में कहा था, 'करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा की कोविड -19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन दोनों ने कोविड नियमों का उल्लंघन किया था और कई पार्टियों में शामिल हुए थे।'

बीएमसी ने करीना और अमृता के संपर्क में आने वाले लोगों से आरटीपीसीआर टेस्ट कराने की अपील की है। बीएमसी उन सभी को ट्रैक करने की कोशिश कर रहा है, जो पिछले दिनों पार्टी में शामिल हुए थे या फिर किसी भी तरह से इन दोनों संपर्क में आया था। करीना-अमृता करण जौहर की पार्टी में भी गई थीं। बीएमसी ने दोनों पार्टी में शामिल हुए कॉन्टैक्ट्स की ट्रेसिंग शुरू कर दी है।

करीना और अमृता ने अपने दोस्तों के साथ कोरोना नियमों का उल्लघंन करते हुए पार्टी की थी। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए थे। लेकिन, अब दोनों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड में हलचल मच गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?