न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Emergency में कंगना रनौत बनीं PM इंद‍िरा गांधी, जारी हुआ First Look

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पिछले कुछ समय से अपनी फिल्‍म ‘इमरजेंसी’ (Emergency) की तैयार‍ियों में जोर-शोर से लगी थीं। अब इस फिल्म में कंगना का फर्स्ट लुक सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 14 Jul 2022 12:45:56

Emergency में कंगना रनौत बनीं PM इंद‍िरा गांधी, जारी हुआ First Look

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पिछले कुछ समय से अपनी फिल्‍म ‘इमरजेंसी’ (Emergency) की तैयार‍ियों में जोर-शोर से लगी थीं। अब इस फिल्म में कंगना का फर्स्ट लुक सामने आया है। कंगना रनौत अब देश की सबसे ताकतवर महिला रहीं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल प्ले करने जा रही हैं। फिल्म का नाम है इमरजेंसी। जिसकी शूटिंग कंगना रनौत ने शुरू कर दी है। इसी के साथ कंगना ने फैंस को ट्रीट देते हुए फिल्म से अपना पहला लुक रिवील कर दिया है। इंदिरा गांधी बनीं कंगना रनौत के फर्स्ट लुक के साथ मूवी का एक टीजर वीडियो भी शेयर किया गया है। टीजर में इंदिरा गांधी बनीं कंगना रनौत अमेरिका के राष्ट्रपति को मैसेज देने को कहती हैं कि उनके दफ्तर में उन्हें मैडम नहीं 'सर' कहा जाता है। कंगना के लुक, एक्सप्रेशंस से लेकर उनकी आवाज को इंदिरा गांधी से मैच करने की काफी कोशिश की गई है।

मानना पड़ेगा इंदिरा गांधी के रोल को कंगना रनौत ने परफेक्शन के साथ पकड़ा है। उनका प्रोस्थेटिक मेकअप जिसने भी किया है उसने कंगना रनौत को इंदिरा गांधी जैसा दिखाने में काफी मेहनत की है। और नतीजा सबसे सामने है। कंगना रनौत हूबहू इंदिरा गांधी जैसी लग रही हैं। साफ दिखता है कि कंगना के लुक पर बेहद बारीकी से काम किया गया है।

सोशल मीडिया पर कंगना रनौत के लुक की काफी तारीफ हो रही है। फैंस कंगना को इंदिरा गांधी के लुक में बेहद पसंद कर रहे हैं। लोगों का कहना है बॉलीवुड क्वीन इस फिल्म में धमाल मचाने वाली हैं। यूजर्स का मानना है इस फिल्म के साथ कंगना एक बार फिर नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली हैं। कंगना को लोग बेस्ट एक्ट्रेस बता रहे हैं। वैसे टीजर और फर्स्ट लुक इतना शानदार है ऐसे में कंगना की तारीफ तो बनती है।

इमरजेंसी को कंगना रनौत डायरेक्ट कर रही हैं और फिल्म को रितेश शाह ने लिखा है। रितेश ने ही कंगना की पिछली फिल्म धाकड़ लिखी थी। खास बात ये है कि वे इसकी को-प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म में अनुपम खेर भी अहम रोल में दिखेंगे। इमरजेंसी फिल्म के लिए कंगना का प्रोस्थेटिक मेकअप जाने माने आर्टिस्ट David Malinowski ने किया है। डेविड ने अपने शानदार काम के लिए कई इंटरनेशनल अवॉर्ड्स जीते हैं। डेविड 2018 में बाफ्टा, 2017 में फिल्म डार्केस्ट Hour के लिए बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग कैटिगरी में ऑस्कर जीते चुके हैं। वे वर्ल्ड वार Z और द बैटमैन के लिए भी काम कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं बजरंगलाल बागड़ा? महासचिव पद की रेस में सबसे आगे, ट्रस्ट बैठक में होगा फैसला
कौन हैं बजरंगलाल बागड़ा? महासचिव पद की रेस में सबसे आगे, ट्रस्ट बैठक में होगा फैसला
चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगे
चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगे
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो