जाह्नवी कपूर ने इस फोटोशूट में लाल शिमरी बैकलेस गाउन पहना हुआ है। साथ ही उन्होंने मैचिंग नी-हाई बूट्स भी पहने हुए है। होठों पर लगी ग्लॉसी रेड लिपस्टिक ने उनकी खूबसूरती और भी बढ़ा दी है। साथ ही खुले बाल उनके लूक को और हॉट बना रहे है। फैंस उनके ग्लैम लुक को देखकर आहें भर रहे हैं। फैंस के साथ ही साथ बॉलीवुड सितारे भी उनके लुक्स के मुरीद हो गए हैं। जाह्नवी के पोस्ट पर एक्ट्रेस सारा अली खान और एक्टर अर्जुन कपूर ने अपनी बहन जाह्नवी की पोस्ट पर कमेंट कर उनके लुक की तारीफें की है। सारा ने जहां फायर इमोजी शेयर कर जाह्नवी को 'फायर' कहा है। तो वहीं, अर्जून ने लिखा है- 'Merry बनाने का समय'।वर्कफ्रंट की बात करे तो जाह्नवी कपूर इन दिनों फिल्म 'गुडलक जेरी' के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। फिल्म का पहला पोस्टर हाल ही में जारी किया गया था। बता दें कि गुड लक जैरी फिल्म को सिद्धार्थ सेन डायरेक्ट कर रहे हैं और इसे आनंद एल राय प्रड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग पंजाब और चंडीगढ़ में हुई। इसके अलावा जाह्नवी, एक्टर वरुण धवन के संग 'बवाल', राजकुमार रॉव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में भी नजर आने वाली है। इसके अलावा जाह्नवी 'मिली' में भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन मथुकुट्टी जेवियर ने किया है।
















