न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Singer KK Death: इस सिंगर के कहने पर मुंबई आए थे केके, पहले करते थे होटल में काम

कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज देने वाले शानदार सिंगर कृष्ण कुमार कुन्नथ (KK) का मंगलवार रात को 53 साल की उम्र में निधन हो गया। इतने दिग्गज सिंगर का यूं चले जाना म्यूजिक जगत के लिए एक ऐसा नुकसान है, जिसकी भरपाई कर पाना ना के बराबर है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Jun 2022 9:35:32

Singer KK Death: इस सिंगर के कहने पर मुंबई आए थे केके, पहले करते थे होटल में काम

कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज देने वाले शानदार सिंगर कृष्ण कुमार कुन्नथ (KK) का मंगलवार रात को 53 साल की उम्र में निधन हो गया। इतने दिग्गज सिंगर का यूं चले जाना म्यूजिक जगत के लिए एक ऐसा नुकसान है, जिसकी भरपाई कर पाना ना के बराबर है। केके उर्फ कृष्ण कुमार कुन्नथ बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे। उन्होंने अपने करियर में ढेरों गाने गाए और शोहरत कमाई। सिंगर केके ने अपने पहले एल्बम ‘पल’ के साथ पॉपुलैरिटी हासिल की, जिसमें ‘पल’, ‘यारों’ जैसे सॉन्ग थे। फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के सॉन्ग ‘तड़प तड़प के’ ने केके के करियर को के नया मोड़ दिया। केके अपनी सक्सेस का श्रेय पत्नी ज्योति को देते है। ज्योति संग उनके दो बच्चे, एक बेटा और एक बेटी हैं। केके ने कपि‍ल शर्मा शो में बताया था कि ज्योति से उनकी पहली मुलाकात 6 क्लास में हुई थीं। वहीं से वे दोनों अब तक साथ थे। वह सही में वन वुमन मैन भी थे। उन्होंने बताया था, 'मैंने एक ही लड़की को अपनी जिंदगी में डेट किया है और वह है मेरी पत्नी ज्योति। मैं शर्मीला लड़का था और उन्हें भी ढंग से डेट नहीं कर पाया था। कभी कभी मेरे बच्चे मुझे इस बात पर छेड़ते हैं।

kk work in hotel,kk death,kk songs,kk first song,kk music,kk news,kk death live update

होटल में करते थे काम

केके ने सोनी म्यूजिक इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया था कि म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करने के लिए साल 1994 में मुंबई जाने से पहले उन्होंने होटल इंडस्ट्री में काम किया था।

हरिहरन के कहने पर आए मुंबई

केके ने बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में शेयर किया था कि वह एक बार दिल्ली में कहीं गा रहे थे, जहां उनपर सिंगर हरिहरन की नजर पड़ी। हरिहरन ने उनकी सिंगिंग की तारीफें की और उन्हें (केके) मुंबई जाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके कई समय बाद केके ने मुंबई का रुख किया।

केके का पहला गाना

हिंदी फिल्मों में केके का पहला गाना फिल्म 'माचिस' का 'छोड़ आए हम वो गलियां...' था। खास बात यह रही कि उनके पहले सॉन्ग में हरिहरन, सुरेश वाडकर और विनोद सहगल को-सिंगर थे। विशाल भारद्वाज ने इस गाने को लिखा था। यह गाना सुपरहिट हुआ था और आज भी खूब सुने जाते हैं। केके हिंदी के अलावा, तमिल, तेलुगु, मराठी, कन्नड़, बंगाली, मलयालम, गुजराती और असमिया में कई सॉन्ग गाए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?