न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आर्यन खान ने अनन्या पांडे से गांजा अरेंज करने के लिए कहा!, चैट में लिखा था- ‘इंतजाम कर दूंगी’

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। गुरुवार को करीब दो घंटे अनन्या से पूछताछ की गई, वहीं उन्हें शुक्रवार को भी एनसीबी ऑफिस बुलाया गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 22 Oct 2021 2:00:41

आर्यन खान ने अनन्या पांडे से गांजा अरेंज करने के लिए कहा!, चैट में लिखा था- ‘इंतजाम कर दूंगी’

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। गुरुवार को करीब दो घंटे अनन्या से पूछताछ की गई, वहीं उन्हें शुक्रवार को भी एनसीबी ऑफिस बुलाया गया है। अनन्या से यह पूछताछ आर्यन खान (Aryan Khan) और एक्ट्रेस के बीच हुई व्हाट्सऐप चैट को आधार बनाकर की जा रही है। आर्यन और अनन्या के बीच जो व्हाट्सऐप चैट एनसीबी को मिली है उसके बाद जांच एजेंसी एक्शन में हैं।

लाइव हिंदुस्तान की खबर के अनुसार चैट में आर्यन ने अनन्या से गांजा अरेंज करने के लिए कहा था। जवाब में अनन्या ने कहा था कि जरूरत पड़ी तो वह कर देंगी। हालांकि खबर यह भी है कि जब अनन्या से इस चैट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि यह सिर्फ मजाक था।

इंडिया टुडे ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि एनसीबी सूत्रों के हवाले से पता चला है कि आर्यन ने अनन्या से गांजा लाने की बात कही थी इस पर अनन्या ने कहा था कि वह अरेंज कर देंगी। हालाकि, अनन्या से पूछताछ के दौरान एनसीबी ने उन्हें आर्यन खान के साथ चैट को दिखाया जहां उन्होंने ड्रग्स के इंतजाम की बात की। अनन्या ने लिखा था- ‘मैं इंतजाम कर दूंगी (I will raise)।‘

रिपोर्ट के मुताबिक, जब एनसीबी ने अनन्या से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह आर्यन से मजाक कर रही थीं। जांच एजेंसी सोर्स का दावा है कि अनन्या और आर्यन लगातार ड्रग्स के बारे में चैट करते थे। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि चैट में गांजा अरेंज करने की बात जरूर सामने आई है लेकिन इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है कि वह असल में आर्यन के लिए ड्रग्स अरेंज करने में कामयाब रही थीं या नहीं।

एनसीबी के सीनियर अफसरों ने कहा है कि आर्यन और अनन्या की कुछ चैट्स में ड्रग सप्लाई की बात सामने आई है. इतना ही नहीं, दोनों के बीच एक वीडियो भी शेयर हुई थी. एनसीबी के सूत्र का कहना है कि आर्यन ने एक ड्रग पेडलर का नंबर भी शेयर किया था.

बता दे, चंकी पांडे की बेटी अनन्या, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की करीबी दोस्त हैं। उनकी आर्यन खान से भी अच्छी दोस्ती है। 22 वर्षीय अनन्या पांडे गुरुवार की शाम 4 बजे एनसीबी ऑफिस पहुंचीं थीं और करीब दो घंटे एक्ट्रेस से पूछताछ की गई। उनके साथ उनके पिता चंकी पांडे भी थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत