बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) को एयरपोर्ट पर रोकने वाले CISF अफसर को सजा नहीं बल्कि इनाम मिला है। इस बात की जानकारी खुद CISF ने ट्वीट कर दी है। दरअसल, सलमान खान 19 अगस्त की शाम 'टाइगर 3' की शूटिंग के लिए रूस के लिए रवाना हुए हैं। एयरपोर्ट से उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुए थे। वीडियो में सबका ध्यान एक CISF अफसर ने खींचा था, जिसने सलमान को चेकिंग पॉइंट पर रोक लिया था। पपराजी के सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद लोगों ने उस अफसर की काफी तारीफ की थी। कई लोगों ने उनके हैंडसम होने तो कुछ ने उनके ड्यूटी निभाने को सराहा था।
लेकिन इस बीच खबर आई थी कि अफसर ने किसी मीडिया हाउस को इंटरव्यू दिया था जिसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताकर उनका मोबाइल जब्त कर लिया गया था। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया था कि उन्हें दोबारा ऐसा न करने की हिदायत दी गई है।
![सलमान खान को एयरपोर्ट पर रोकने वाले जवान को सजा नहीं मिला इनाम, CISF ने की पुष्टि Salman Khan,airport,cisf officer,rewarded,tiger 3]()
ये खबरें वायरल होने के बाद CISF ने ट्वीट किया है। ट्वीट में लिखा है, इस ट्वीट का कॉन्टेंट सही नहीं है और निराधार है। सच तो ये है कि संबंधित अफसर को उनकी ड्यूटी के प्रति प्रोफेशनलिजम को देखते हुए इनाम दिया गया है।
सीआईएसएफ के इस ट्वीट के बाद लोग एक बार फिर सीआईएसएफ ऑफिसर के कदम की प्रशंसा कर रहे हैं। साथ ही सीआईएसएफ हेडक्वार्टर की भी तारीफ करते हुए लोगों की इस मामले में गलतफहमी दूर करने के लिए धन्यवाद दे रहे हैं।