कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) के प्रोड्यूसर ने ऐसा गिफ्ट दिया है जिसे पाने के बाद एक्टर भारत के पहले स्पोर्ट्स कार ओनर बन गए हैं। 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। इस फिल्म के सुपरहिट होते ही भूषण कुमार (Bhushan Kumar) ने कार्तिक आर्यन को swanky Orange McLaren GT कार गिफ्ट में दी है। इस कार की कीमत मार्केट में करीबन 5 करोड़ है।
इस 5 करोड़ की चमचमाती कार के मालिक बनते ही कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का नाम एक और लिस्ट में शामिल हो गया है। दरअसल, कार्तिक इस स्पोर्ट्स कार के मालिक बनने वाले भारत के पहले यंग सुपरस्टार बन गए हैं।














