आयुष्मान खुराना ने शेयर की शर्टलेस फोटो, खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाईं ये एक्ट्रेस, कह दी ये बात
एक्टर की इस तस्वीर पर फैंस के साथ-साथ फिल्म स्टार्स भी काफी कमेंट्स कर रहे हैं। वैसे आयुष्मान की ये फोटो देखकर नीना गुप्ता भी खुद को कमेंट किए बिना रोक नहीं पाईं।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Sat, 29 Oct 2022 10:31:33
बॉलीवुड के सुपरस्टार आयुष्मान खुराना ने अपनी एक शर्टलेस फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। उनकी ये फोटो बहुत तेजी से वायरल हो रही है। आयुष्मान ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘क्या मैं अंदर आ जाऊं? एक्शन का समय आ गया है। जल्द बताऊंगा कि अगली बार कब आऊंगा।’
एक्टर की इस तस्वीर पर फैंस के साथ-साथ फिल्म स्टार्स भी काफी कमेंट्स कर रहे हैं। वैसे आयुष्मान की ये फोटो देखकर नीना गुप्ता भी खुद को कमेंट किए बिना रोक नहीं पाईं।
एक्टर की इस शर्टलेस फोटो पर नीना ने लिखा, मतलब क्या…इसके साथ ही उन्होंने एक चिढ़ाने वाला इमोजी भी लगाया है। नीना गुप्ता ही नहीं टाइगर श्रॉफ ने भी आयुष्मान की इस फोटो पर कमेंट किया है।