न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमिताभ बच्चन ने शेयर कर डिलीट किया कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' का वीडियो, अब बताई वजह

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने ब्लॉग में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म ‘धाकड़’ (Dhaakad) के गाने वाली अपनी पोस्ट को डिलीट करने की वजह का खुलासा किया है। उन्होंने बताया उनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स के लिए सरकार से उन्हें नोटिस मिला, जिसके बाद उन्होंने ऐसा किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 14 May 2022 12:39:48

अमिताभ बच्चन ने शेयर कर डिलीट किया कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' का वीडियो, अब बताई वजह

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी फिल्म ‘धाकड़’ (Dhaakad) को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हाल ही में कंगना की फिल्म ‘धाकड़’ (Dhaakad) का पहला गाना सोशल मीडिया पर शेयर किया था और फिर कुछ देर बाद अपनी पोस्ट को डिलीट कर दिया था। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आया कि आखिर अमिताभ बच्चन ने ऐसा क्यों किया? सोशल मीडिया पर उन्होंने कंगना के फैंन से खूब ट्रोल भी किया अब उन्होंने अपने ब्लॉग में खुलासा किया है कि आखिर क्या वजह थी कि उन्होंने फिल्म 'धाकड़' के गाने के डिलीट किया।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने ब्लॉग में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म ‘धाकड़’ (Dhaakad) के गाने वाली अपनी पोस्ट को डिलीट करने की वजह का खुलासा किया है। उन्होंने बताया उनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स के लिए सरकार से उन्हें नोटिस मिला, जिसके बाद उन्होंने ऐसा किया।

बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'भारत सरकार और एडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया के सख्त नियम-कायदे और गाइडलाइंस हैं। उन्होंने बताया है कि अब अगर वो सोशल मीडिया पर किसी प्रॉडक्ट का प्रमोशन करते हैं और उन्हें ये बताना होगा कि वे इस प्रॉडक्ट के साथ पार्टनरशिप में हैं। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो इसे गैरकानूनी माना जाएगा'। अमिताभ ने आगे बताया कि मेरे कई पोस्ट्स पर नोटिस दिए गए हैं कि इन्हें बदला जाए।

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने कंगना की ‘धाकड़’ का गाना शेयर करते हुए लिखा था, ‘यह आग लगा रही है।’ हालांकि कुछ समय बाद ही इसे डिलीट भी कर दिया था।

कंगना ने कही थी ये बात

अमिताभ बच्चन द्वारा गाने को डिलीट करने को लेकर कंगना रनौत भड़क गई थी। कंगना ने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि उनके काम की इंडस्ट्री के अन्य सेलेब्स कभी सराहना नहीं करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा पर्सनल इनसिक्योरिटी की वजह से हो सकता है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि कहीं न कहीं बहुत पर्सनल इनसिक्योरिटी है जो लोगों में भी है। यह सिर्फ एक शक्तिशाली व्यक्ति नहीं हो सकता। ये एक्टर्स मुझे और मेरे काम को प्रोत्साहित करने में विफल क्यों हैं और खासकर जब यह महिलाओं के लिए है?'

अमिताभ बच्चन का वर्क फ्रंट

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के वर्कफ्रंट की बात करे तो हाल ही में उन्हें अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म ‘रनवे 34 (Runway 34)’ में देखा गया था। इसके साथ वह ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाले है। अमिताभ के साथ इस फिल्म ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी नजर आएंगे। इसके अलावा अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) रश्मिका मंदाना और नीना गुप्ता के साथ फिल्म ‘गुडबाय’ को लेकर सुर्खियों में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं बजरंगलाल बागड़ा? महासचिव पद की रेस में सबसे आगे, ट्रस्ट बैठक में होगा फैसला

चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगे

एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा

मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर

मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग

Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा

आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार

ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले

डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द

पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार

'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी

भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो