Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पिता बनने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं रणबीर कपूर, आलिया के प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट से पहले कर ली थी बच्चे के लिए शॉपिंग!

रणबीर लव रंजन की रोमांटिक कॉमेडी की शूटिंग के लिए जब स्पेन में थे तब उन्होंने अपने होने वाले बच्चे के लिए कपड़ों की शॉप‍िंग कर ली थी। एक्टर यहां डायरेक्टर लव रंजन की फिल्म की शूट‍िंग के स‍िलस‍िले में थे। इसी दौरान उन्होंने वक्त निकालकर बेबी क्लोद्स की शॉप‍िंग की थी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Jun 2022 11:58:48

पिता बनने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं रणबीर कपूर, आलिया के प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट से पहले कर ली थी बच्चे के लिए शॉपिंग!

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर ने एक दूसरे को पांच साल डेट करने बाद इसी साल 14 अप्रैल शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था। कपल अपनी शादी के लगभग दो महीने बाद अब अपने पहले बच्चे को स्वागत करने के लिए तैयार हैं। जी हां! आल‍िया भट्ट ने सोमवार को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर कर फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। इस बीच खबर आ रही है कि रणबीर ने अपने होने वाले बच्चे के लिए पहले से शॉप‍िंग भी शुरू कर दी थी।

फ‍िल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताब‍िक रणबीर लव रंजन की रोमांटिक कॉमेडी की शूटिंग के लिए जब स्पेन में थे तब उन्होंने अपने होने वाले बच्चे के लिए कपड़ों की शॉप‍िंग कर ली थी। एक्टर यहां डायरेक्टर लव रंजन की फिल्म की शूट‍िंग के स‍िलस‍िले में थे। इसी दौरान उन्होंने वक्त निकालकर बेबी क्लोद्स की शॉप‍िंग की थी। अब इन रिपोर्ट्स की मानें तो लगता है कपल ने पेरेंट बनने और होने वाले बच्चे के लिए कपड़ों की तैयारी शुरू कर दी है।

आल‍िया इस वक्त यूके में अपनी हॉलीवुड डेब्यू प्रोजेक्ट 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूट‍िंग कर रही हैं। Gal Gadot और जेमी डोर्नन के लिए आल‍िया की यह डेब्यू हॉलीवुड मूवी बेहद खास है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का शूट‍िंग शेड्यूल अगस्त में पूरा कर लिया जाएगा।
alia bhatt,alia bhatt pregnancy,ranbir kapoor,ranbir kapoor shopping for baby,bollywood gossips,entertainment नाना-नानी ने ऐसे किया रियेक्ट

नाना बनने को लेकर महेश भट्ट बेहद खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'आह, मेरे बेबी को बेबी होने वाला है! मैं रणबीर और आलिया के लिए बहुत खुश हूं।'

महेश भट्ट ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा कि हमारी ‘ट्राइब’ बढ़े और अब मुझे अपने जीवन की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका के लिए तैयारी करनी है, एक नानाजी की भूमिका। यह एक बड़ी शुरुआत होने जा रही है।

इससे पहले आलिया की मां सोनी राजदान ने भी नानी बनने की खबर पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हमें हमारी जरूरतों से ज्यादा मिला। सबसे अच्छी खबर।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology