Alia Bhatt Photos: 108 बार सूर्य नमस्कार करने के बाद आलिया भट्ट ने दिया पोज, देखें एक्ट्रेस का नो मेकअप लुक
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) मां बनने के बाद अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रही हैं। कभी जिम जाते तो कभी योगा करते हुए उनकी फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। जो फैंस को काफी मॉटिवेट करती हैं।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Sat, 28 Jan 2023 10:18:14
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) मां बनने के बाद अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रही हैं। कभी जिम जाते तो कभी योगा करते हुए उनकी फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। जो फैंस को काफी मॉटिवेट करती हैं। दरअसल, कुछ हफ्ते पहले ही आलिया ने बेटी को जन्म दिया था। ऐसे में वह पोस्ट-प्रेग्नेंसी वेट को कम करने के लिए योगा का सहारा ले रही हैं। इसी कड़ी में, एक्ट्रेस ने 108 बार सूर्य नमस्कार (108 Surya Namaskar) किया है जिसकी झलक उनकी योगा ट्रेनर अनुष्का परवानी ने साझा की। साझा की गई तस्वीरों में एक्ट्रेस के चेहरे पर ग्लो साफ नजर आ रहा है।