न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Prithviraj Trailer released: अक्षय ने पृथ्वीराज चौहान के किरदार में दिखाया दम, मानुषी की खूबसूरती पर फिदा फैंस, ट्रेलर रिलीज

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और मानुषी छ‍िल्‍लर (Manushi Chhillar) स्‍टारर‍ और चंद्रप्रकाश द्व‍िवेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पृथ्‍वीराज’ (Prithviraj) का ट्र्रेलर र‍िलीज हो गया है। इस ऐतिह‍ासिक वॉर ड्रामा के ट्रेलर में पृथ्वीराज-मोहम्मद गोरी के बीच जंग और पृथ्वीराज और संयोग‍िता के बीच की प्रेम कहानी की झलक देखने को मिली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 09 May 2022 2:18:52

Prithviraj Trailer released: अक्षय ने पृथ्वीराज चौहान के किरदार में दिखाया दम, मानुषी की खूबसूरती पर फिदा फैंस, ट्रेलर रिलीज

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और मानुषी छ‍िल्‍लर (Manushi Chhillar) स्‍टारर‍ और चंद्रप्रकाश द्व‍िवेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पृथ्‍वीराज’ (Prithviraj) का ट्र्रेलर र‍िलीज हो गया है। इस ऐतिह‍ासिक वॉर ड्रामा के ट्रेलर में पृथ्वीराज-मोहम्मद गोरी के बीच जंग और पृथ्वीराज और संयोग‍िता के बीच की प्रेम कहानी की झलक देखने को मिली है। पृथ्वीराज के किरदार में अक्षय कुमार की एंट्री से दिल खुश हो जाता है। युद्ध के मैदान में पृथ्वीराज का शौर्य देखता ही बनता है। ट्रेडिशन लुक में मानुषी सच में एक राजकुमारी सी दिखती हैं। उनकी एंट्री भी काफी प्यारी और खूबसूरत दिखाई गई है। पृथ्वीराज के शौर्य के साथ उनकी सुभद्रा से प्यारी बॉन्डिंग भी देखने को मिल रही है।

पृथ्वीराज चौहान की जिंदगी पर आधार‍ित यह फिल्म उनके जीवन के दो पन्नों को दिखाएगी। एक तरफ जंग के मैदान में मोहम्मद गोरी के साथ उनकी वीरता, तो दूसरी तरफ संयोग‍िता के साथ पृथ्वीराज की अमर प्रेम कहानी। ट्रेलर में अब तक सभी अहम किरदारों की पहली झलक दिखाई जा चुकी है। फ‍िल्म 3 जून को थ‍िएटर्स रिलीज हो रही है।

akhay kumar,manushi chillar,prithiviraj movie released

अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान के किरदार में, संजय दत्त काका कान्हा, सोनू सूद चंद वरदाई, मानुषी छ‍िल्लर संयोग‍िता के रूप में और मानव विज ने फिल्म में मोहम्मद गोरी का निगेट‍िव रोल निभाया है। इसके अलावा आशुतोष राणा, साक्षी तंवर भी अहम भूम‍िका में हैं। पृथ्वीराज, मानुषी छिल्लर की डेब्यू मूवी है। इतने बड़े प्रोजेक्ट का ह‍िस्सा और संयोग‍िता के रोल में मानुषी कमाल की लग रही हैं। उन्होंने चेहरे पर राजषी चमक, प्रेयसी और वीरांगना के भाव लाने में कमी नहीं की है। फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय कुमार ने कहा-' मुझे इस इंडस्ट्री में 30 साल हो गए हैं। इतनी बड़ी ऐतिहासिक फिल्म मैंने कभी नहीं की। जब पता चला कि इतना बड़ा रोल करना है तो ये मेरे लिए गर्व की बात थी। ऐसा लगा कि जीवन सफल हुआ। इतने बड़े योद्धा की कहानी मैं कर रहा हूं।'

उन्होंने आगे आदित्य चोपड़ा का धन्यवाद देते हुए कहा- 'मुझे वो दिन याद है जब डॉक्टर साहब ने मुझे किताब दी थी पृथ्वीराज रासो। वो किताब देकर मुझे कहा गया कि इसे आहिस्ते आहिस्ते पढ़ो। किताब को पढ़कर समझ आया कि कितने बड़े योद्धा थे। जब इत‍िहास की किताब पढ़ते थे तो बस एक पैराग्राफ किताब में आता था। लेकिन अब उनकी पूरी कहानी सामने हैं। मैं चाहता हूं कि दुनिया का हर बच्चा देखे। सब जाने की सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने क्या क्या किया था। आप अपने बच्चों को दिखाना चाहेंगे। काश आज मेरी मां होती तो उन्हें बहुत गर्व होता।'

अक्षय कुमार ने खुलासा किया कि जब वह फिल्म की स्क्रिप्ट सुनने बैठे थे तो उनके रोंगटे खड़े हो गए थे। उन्होंने तुरंत फिल्म के लिए हां कर दिया था क्योंकि स्क्रिप्ट बहुत ही कमाल की थी। अक्षय ने कहते हैं, 'यह इतिहास, देशभक्ति, उन मूल्यों के कैरेक्टर को एक साथ लाता है जिन्हें हमें जीना चाहिए, और प्यार की एक कहानी भी बताती है जो शायद ही कभी मिलती है।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं बजरंगलाल बागड़ा? महासचिव पद की रेस में सबसे आगे, ट्रस्ट बैठक में होगा फैसला
कौन हैं बजरंगलाल बागड़ा? महासचिव पद की रेस में सबसे आगे, ट्रस्ट बैठक में होगा फैसला
चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगे
चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगे
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो