एक्ट्रेस रकुल प्रीत ने पाकिस्तानी आर्टिस्ट अली सेठी और Shae Gill के गाने 'पसूरी' पर अपना डांसिंग टैलेंट दिखाया है। जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया है।
रकुल प्रीत ने ब्लैक ब्रालेट टॉप और थाई स्लिट मैचिंग फ्लेयर्ड स्कर्ट में जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दी है। उन्होंने गाने की बीट्स पर ताल से ताल मिलाया है। उनका एक-एक स्टेप गाने के बोल और उसकी धुन से मैच कर रहा है। रकुल ने इस शानदार डांस के लिए अपने ट्रेनर को थैंक्यू भी कहा है। रकुल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'इस वक्त के मेरे पसंदीदा गाने के लिए मेरी भावनाएं। थैंक्यू @dimplekotecha।'














