न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अभ‍िषेक बच्‍चन की 'द बिग बुल' का ट्रेलर रिलीज, दमदार डायलॉग्स ने जीता दिल

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की फिल्म 'द बिग बुल' का ' ट्रेलर आज आउट हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Mar 2021 2:05:25

अभ‍िषेक बच्‍चन की 'द बिग बुल' का ट्रेलर रिलीज,  दमदार डायलॉग्स ने जीता दिल

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की फिल्म 'द बिग बुल' का ट्रेलर आज आउट हो गया है। फिल्म में अभिषेक मुख्य भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म 'द बिग बुल' (The Big Bull) 1992 में हुए भारतीय स्टॉक मार्केट के सबसे बड़े स्कैम के आरोपी हर्षद मेहता पर बेस्ड है। 3 मिनट आठ सेकेंड का ये ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस अभिषेक बच्चन के लुक और अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इलियाना डिक्रूज भी जर्नलिस्ट के अवतार में खूब जच रही हैं।

'द बिग बुल' के ट्रेलर में दमदार डायलॉग्स भी सुनने को मिल रही है। इसके साथ ही अभिषेक और इलियाना की कैमिस्ट्री भी फैंस को भा रही है। ट्रेलर में अभिषेक बच्चन के अलावा अन्य कलाकारों की एक्टिंग भी दमदार है। ट्रेलर के बैकग्राउंड में कैराती मिनाती का गाना बजता है- एक कहानी है जो सब को सुनानी है।।। ट्रेलर देखकर दो बातें साफ हो जाती हैं। पहली ये कि फिल्‍म के लिए खूब रिसर्च की गई है और दूसरी यह कि डायलॉग्‍स बूते फिल्‍म को लार्जर दैन लाइफ बनाने की पूरी तैयारी है।

हर्षद मेहता ने किया था दावा- पीएम को दी है 1 करोड़ की रिश्‍वत

ट्रेलर के ओपनिंग सीक्‍वेंस में ही एक डायलॉग है- इस देश में हम कुछ भी कर सकते हैं।।। बस एक रूल है कि पकड़े नहीं जा सकते। हर्षद मेहता की एक सच्ची कहानी पर बेस्‍ड इस फिल्‍म का यही मूल मंत्र है। हर्षद मेहता की जिंदगी का भी यही मूलमंत्र था। हर्षद मेहता ने करीब 4025 करोड़ रुपये का घोटाला किया था। लग्‍जरी गाड़‍ियों के काफिले में चलने वाले हर्षद मेहता के कद का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि जब उसके घोटाले का भंडाफोड़ हुआ तो उसने यहां तक दावा किया था कि उसने तत्‍कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्‍हा राव (PV Narsimha Rao) को 1 करोड़ रुपये की रिश्‍वत दी थी। हालांकि, यह बात कभी पुष्‍ट नहीं हो पाई।

बता दें कि फिल्म 8 अप्रैल को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। पहले इस फिल्म को 2020 में रिलीज किया जाना था लेकिन कोरोना महामारी की वजह से फिल्म की रिलीज टल गयी थी। फिल्म 'द बिग बुल' क्राइम ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को अजय देवगन और आनंद पंडित ने प्रोड्यूस किया है और कूकी गुलाटी ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 1992 में हुए भारतीय स्टॉक मार्केट के अब तक के सबसे बड़े स्कैम पर बेस्ड बताई जा रही है। अभिषेक ने साथ ही सुजॉय घोष की फिल्म 'बॉब बिस्वास' की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसमें वे चित्रांगदा सिंह और अमर उपाध्याय के साथ नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
भारत के लिए रवाना LNG जहाज बना निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ड्रोन हमले के बाद इंजन रूम में लगी आग
भारत के लिए रवाना LNG जहाज बना निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ड्रोन हमले के बाद इंजन रूम में लगी आग
खाली पेट केला खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानें किन समस्याओं का बढ़ता है खतरा
खाली पेट केला खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानें किन समस्याओं का बढ़ता है खतरा
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
कौन हैं प्रमोद नौटियाल? बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में हुए सस्पेंड; मायावती ने उठाई SIT जांच की मांग
कौन हैं प्रमोद नौटियाल? बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में हुए सस्पेंड; मायावती ने उठाई SIT जांच की मांग
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? इलायची का सही इस्तेमाल दिला सकता है राहत
पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? इलायची का सही इस्तेमाल दिला सकता है राहत
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर