बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जुग जुग जियो' (Jug jugg Jeeyo) का जम कर प्रमोशन कर रही हैं। इसी बीच कियारा का एक फोटोशूट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह बलां की खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इस लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें को कियारा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कियारा हमेशा की तरह प्यारी और सिजलिंग दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में कियारा आडवाणी ह्वाइट कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में काफी स्टाइलिश पोज देती देखी जा सकती हैं। खुले मैसी कर्ल बालों में वह बेहद हसीन लग रही हैं। फोटो में उन्होंने न्यूड मेकअप कर अपना सिंपल लुक फ्लॉन्ट किया है। साथ ही उनके होठों पर लगी उनकी न्यूड लिपस्टिक ने उनकी खूबसूरती में चार चांद दी है। कियारा ने इस फोटोशूट के दौरान 'लाइट ज्वेलरी' रूल फॉलो किया है। उन्होंने अपने लुक को गोल्डन पंप्स से कंप्लीट किया है।
कियारा ने जैसे ही अपनी इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की फैंस दिल खोलकर प्यार बरसा रहे है। फैंस उनकी पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए 'सबसे सुंदर, 'अमेजिंग' और 'किलर' लिख कर कमेंट कर रहे हैं।
![बॉडीकॉन ड्रेस में कियारा आडवाणी ने दिखाया अपना किलर अवतार, फोटो देख फैंस हुए घायल kiara advani,kiara advani news,kiara advani bodycon dress,kiara advani new movie,kiara advani latest photos,entertainment,bollywood news]()
कियारा के वर्कफ्रंट की बात करे 24 जून को उनकी फिल्म 'जुग जुग जियो' (Jug jugg Jeeyo) रिलीज होने वाली है । राज मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कियारा के साथ वरुण धवन, अनिल कपूर और नीतू कपूर भी हैं। बता दें कि कियारा की आने वाली फिल्मों की लिस्ट में 'गोविंदा नाम मेरा' (Govinda Naam Mera), 'सत्यनारायण की कथा' (Satya Narayan ki Katha) और साउथ फिल्म 'आरसी 15' (RC 15) भी शामिल है।