कंगना रनौत (Kangana Ranuat) ने ने अपने प्रोडक्शन हाउस के आधिकारिक लोगो से आज पर्दा उठा दिया है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपने प्रोडक्शन हाउस के लोगो को फैन्स के सामने पेश किया है। आपको बता दे, 2019 में आई फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। इसके एक साल बाद कंगना ने मुंबई के पाली हिल में अपने नए प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स का उद्घाटन किया था। अब दो साल बाद कंगना ने अपने प्रोडक्शन हाउस के आधिकारिक लोगो से पर्दा उठा दिया है।














