'लाल सिंह चड्ढा' पर अन्नू कपूर ने दिया शॉकिंग रिएक्शन, सुन आमिर खान को भी लग सकता है झटका!
11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली आमिर खान की (Aamir Khan) मचअवेटेड फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर हर तरफ हल्ला मचा हुआ है। एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर लाल सिंह चड्ढा के बायकॉट का ट्रेंड चला है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Sun, 07 Aug 2022 9:25:04
11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली आमिर खान की (Aamir Khan) मचअवेटेड फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर हर तरफ हल्ला मचा हुआ है। एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर लाल सिंह चड्ढा के बायकॉट का ट्रेंड चला है। वहीं दूसरी ओर अन्नू कपूर (Annu Kapoor) ने आमिर की फिल्म पर शॉकिंग रिएक्शन दिया है। दरअसल, अन्नू कपूर ने हाल ही में अपनी फिल्म 'हम दो हमारे बारह' फिल्म का पोस्टर रिलीज किया। इस लॉन्च के दौरान अन्नू कपूर (Annu Kapoor) से रिपोर्टर ने एक्टर से आमिर खान और उनकी फिल्म को लेकर जैसे ही सवाल पूछा तो एक्टर ने जवाब देने से बचने के लिए अजीब सा रिएक्शन देते हुए कहते हैं, 'वो क्या है? मैं फिल्में नहीं देखता हूं, मुझे नहीं पता है'।