बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु की दो तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इन दोनों तस्वीरों में बिपाशा पति करण सिंह ग्रोवर के साथ कोजी होती दिखाई दे रही हैं। वायरल हो रही एक तस्वीर में आप देख सकते है कि करण और बिपाशा लिप लॉक करते दिखाई दे रहे हैं तो दूसरी तस्वरी में करण बिपाशा को किस कर रहे हैं और एक्ट्रेस सेल्फी लेती नजर आ रही है। फैंस इस कपल के इन प्राइवेट लम्हों पर खूब एन्जॉय कर रहे है और रिएक्शन भी दे रहे है। हालाकि, कुछ लोग एक्ट्रेस की तस्वीर देखने के बाद उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।














