हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शूटिंग यूके में पूरी करने के बाद आलिया भट्ट (Alia Bhatt) मुंबई लौट आई हैं। आलिया जैसे ही एयरपोर्ट पर पहुंचीं तो उनकी एक झलक कैमरे में कैद करने और बधाई देने के लिए पैपराजी की भीड़ उमड़ पड़ी। आलिया इस दौरान बेहद आराम दायक कपड़ों में नजर आईं। वह व्हाइट शर्ट के साथ मैचिंग जैकेट और ढीली ढाली ब्लैक पैंट में नजर आईं। इस दौरान आलिया अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती नजर आई। बता दे, आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने शादी के दो महीने के बाद ही फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को साझा किया था। इस खबर को सुनने के बाद फैंस काफी खुश हैं।














