बी टाउन की मोस्ट ब्यूटीफुल और टैलेंटेड एक्ट्रेस महिमा चौधरी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस महिमा चौधरी को ब्रेस्ट कैंसर है। इस खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है। ब्रेस्ट कैंसर पीड़ित महिमा चौधरी का पूरा लुक ही बदल गया है। एक्ट्रेस की तस्वीर देख उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने महिमा चौधरी को ब्रेस्ट कैंसर होने की खबर फैंस संग साझा की है। अनुपम खेर ने महिमा चौधरी संग अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि महिमा चौधरी ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रही हैं। अनुपम खेर ने महिमा चौधरी हीरो बताया है।
वीडियो में महिमा ने कही ये बात
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर महिमा का जो वीडियो शेयर किया उसमें वो खिड़की के पास बैठी हुई दिख रही हैं। इस बीमारी की वजह से उनके बाल भी गिर गए हैं। वीडियो की शुरुआत में महिमा बताया कि अनुपम खेर ने उन्हें अपने यूएस वाले नंबर से फोन किया तो वो समझ गईं कि यह जरूरी कॉल होगा और उन्हें वो कॉल पिक करना होगा। अनुपम ने उन्हें फिल्म करने को कहा लेकिन महिमा ने कहा कि वो ये फिल्म करना पसंद करेंगी लेकिन क्या अनुपम इसके लिए इंतजार कर पाएंगे? महिमा का जो वीडियो सामने आया है उसमें शुरुआत में वो हंसते हुए बात करती हैं लेकिन अचानक वो रोने लगती हैं।














