न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिजाब का विरोध: इस बॉलीवुड ऐक्ट्रेस ने उतारे सारे कपड़े, VIDEO शेयर कर कहा - महिलाओं को अपनी मर्जी से...

हिजाब के खिलाफ प्रदर्शनों के समर्थन में अपनी आवाज उठाने वाली ईरानी अभिनेत्री एलनाज नोरोजी एक बार फिर इस आंदोलन में शामिल हो गई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 12 Oct 2022 8:52:15

हिजाब का विरोध: इस बॉलीवुड ऐक्ट्रेस ने उतारे सारे कपड़े, VIDEO शेयर कर कहा - महिलाओं को अपनी मर्जी से...

ईरान की धर्माचार पुलिस ने सितम्बर की शुरुआत में हिजाब सही तरीके से नहीं पहनने के आरोप में 22 साल की महसा अमीनी को हिरासत में ले लिया था, जिसके बाद वह थाने में गिर पड़ी और तीन दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। पुलिस का कहना था कि अमीनी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई और उनके साथ किसी तरह की बदसलूकी नहीं की गई थी। इस घटना के बाद देश के दर्जनों शहरों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए और सरकार ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। हालांकि, ईरान में प्रदर्शन की आग और फैलती ही जा रही है और दुनियाभर से इसके समर्थन में लोग भी सामने आ रहे हैं। हिजाब के खिलाफ प्रदर्शनों के समर्थन में अपनी आवाज उठाने वाली ईरानी अभिनेत्री एलनाज नोरोजी एक बार फिर इस आंदोलन में शामिल हो गई हैं। नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ में काम कर चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री एलनाज नोरौजी (Elnaaz Norouzi) ने हिजाब के विरोध में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे अपने कपड़े उतारती हुई दिखाई दे रही है।

एलनाज नोरौजी ने हिजाब का विरोध करते हुए मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए इस वीडियो में अभिनेत्री एलनाज को अपना हिजाब और बुर्का उतारते हुए देखा जा सकता है। बुर्का उतारने के बाद वह एक-एक कर अपने सारे कपड़े उतार देती हैं। इस वीडियो को उन्होंने 'माई बॉडी, माई च्वाइस' का नाम दिया है। एलनाज नोरौजी ने कहा कि महिलाओं को अपनी मर्जी से कुछ भी पहनने का हक है।

अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'हर औरत, दुनिया में कहीं भी, इस बात की परवाह किए बगैर कि वह कहां से है, उसे यह अधिकार होना चाहिए कि वह जो चाहे, जब चाहे और जहां चाहे पहन सके। किसी भी पुरुष या किसी अन्य महिला को यह अधिकार नहीं है कि वह उसे जज करे या उसे दूसरे कपड़े पहनने के लिए कहे।'

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'हर किसी के अलग-अलग विचार और विश्वास होते हैं और उनका सम्मान किया जाना चाहिए। लोकतंत्र का अर्थ है निर्णय लेने की शक्ति … प्रत्येक महिला को अपने शरीर को लेकर निर्णय लेने की शक्ति होनी चाहिए। मैं नग्नता को बढ़ावा नहीं दे रही हूं, मैं पसंद की स्वतंत्रता को बढ़ावा दे रही हूं।'

बता दें कि एक्टिंग में अपना करियर शुरू करने से पहले अभिनेत्री नोरौजी ने करीब 10 वर्षों तक इंटरनेशनल मॉडल के रूप में काम किया है। इस दौरान वह कई ब्रांड्स के लिए काम कर चुकी हैं। वह परशियन ट्रेडिशनल डांस जानती हैं और भारत में फिलहाल वह कथक डांस सीख रही हैं। एलनाज नोरौजी मूलरूप से ईरानी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर