न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पति की नहीं जरूरत... बिना शादी किए मां बनना चाहती हैं टीवी सीरियल ‘उतरन’ फेम टीना दत्ता

मैं मानती हूं कि मैं एक अच्छी मां बन सकती हूं। फिलहाल मैंने इस बारे में कोई ठोस योजना नहीं बनाई है, लेकिन जब सही समय आएगा तो मैं एक अच्छी मां बनकर दिखाऊंगी।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Fri, 31 Jan 2025 3:30:13

पति की नहीं जरूरत... बिना शादी किए मां बनना चाहती हैं टीवी सीरियल ‘उतरन’ फेम टीना दत्ता

टीना दत्ता ने चाइल्ड एक्टर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी और बाद में कलर्स टीवी के पॉपुलर शो ‘उतरन’ के जरिए उन्होंने टीआरपी के कई रिकॉर्ड्स तोड़े। फिलहाल, टीना सिंगल हैं और उनका ‘मिंगल’ होने का कोई इरादा नहीं है। हाल ही में एक इंटरव्यू में टीना ने अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया कि उन्हें सिंगल मदर बनने में कोई आपत्ति नहीं है और वह इस बारे में सोच रही हैं कि कैसे बिना शादी किए भी वह मां बन सकती हैं।

टीना ने कहा, "मैं मानती हूं कि मैं एक अच्छी मां बन सकती हूं। फिलहाल मैंने इस बारे में कोई ठोस योजना नहीं बनाई है, लेकिन जब सही समय आएगा तो मैं एक अच्छी मां बनकर दिखाऊंगी।" उन्होंने यह भी कहा कि सिंगल मदर बनने के बारे में उन्होंने पहले कभी नहीं सोचा था, लेकिन उन्होंने इसके लिए अपने विकल्प खुले रखे हैं, चाहे वह गोद लेने के जरिए हो या सरोगेसी के माध्यम से मां बनने का फैसला हो।

सुष्मिता सेन से प्रेरित

टीना दत्ता ने बताया कि वह सुष्मिता सेन की बड़ी फैन हैं, खासकर उनके द्वारा दो बेटियों को गोद लेने के फैसले से प्रेरित हैं। टीना का मानना है कि सुष्मिता की तरह वह भी अपनी जिंदगी में बड़े फैसले लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन है कि उनके माता-पिता, जो कोलकाता के एक छोटे से शहर से हैं, हमेशा उनका समर्थन करेंगे, चाहे वह सरोगेसी से मां बनने का फैसला हो या फिर बच्चे को गोद लेने का।

टीना ने आगे कहा, "हम एक बंगाली परिवार से हैं और हमारे परिवार की सोच बहुत प्रोग्रेसिव है। चाहे मैं सरोगेसी से मां बनूं या बच्चे को गोद लूं, मुझे पूरा भरोसा है कि मेरे माता-पिता मुझे पूरी तरह से सपोर्ट करेंगे और मेरी पसंद का सम्मान करेंगे।"

टीना का यह भी मानना है कि वह अकेले भी अपने बच्चों की जिम्मेदारी अच्छे से निभा सकती हैं। उन्होंने कहा, "अगर मैं खुद का और अपने परिवार का ख्याल रख सकती हूं, तो अपने बच्चों का ख्याल भी अकेले रख सकती हूं। मुझे इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए पति की जरूरत नहीं है, मैं अकेली इस काम को अच्छी तरह से कर सकती हूं।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ