न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस एक्टर के घर में AC ब्लास्ट होने से लगी आग, डॉक्यूमेंट्स और अवार्ड्स सहित कई चीजें जलकर हुईं खाक

एक्टर सुशांत दिवगिकर के फैंस के लिए बुरी खबर है। सुशांत के घर में आग लगने से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा। टाइम्स ऑफ इंडिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 21 May 2024 11:02:35

इस एक्टर के घर में AC ब्लास्ट होने से लगी आग, डॉक्यूमेंट्स और अवार्ड्स सहित कई चीजें जलकर हुईं खाक

एक्टर सुशांत दिवगिकर के फैंस के लिए बुरी खबर है। सुशांत के घर में आग लगने से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक घटना शनिवार को सुशांत के बांद्रा स्थित घर पर हुई। सुशांत के लिविंग रूम में AC ब्लास्ट होने के बाद आग लग गई। यह आग रसोई तक फैल गई और पूरा घर जलकर खाक हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई झुलसा या चोटिल नहीं हुआ।

सुशांत और उनके परिवार के सदस्यों को घर से सुरक्षित निकाल लिया गया। सुशांत फिलहाल माता-पिता के साथ उनके घर पर रह रहे हैं। सुशांत के मैनेजर ने खुलासा किया कि एक्टर इस समय सदमे में हैं क्योंकि आग लगने से उन्हें जबरदस्त नुकसान हुआ है। सुशांत के जरूरी डॉक्यूमेंट से लेकर उनके मेकअप का सामान तक सब कुछ जल गया।

सुशांत के मैनेजर ने कहा कि जब वे रात का खाना खा रहे थे तो घर के लिविंग रूम में एयर कंडीशनर में विस्फोट हो गया और आग लग गई जो तेजी से खुले किचन एरिया और ऑफिस एरिया में फैल गई, जिसमें अवॉर्ड्स, अप्लाइंसेस सहित ज्यादातर सभी चीजें बर्बाद हो गईं। सभी फर्नीचर और ऑफिशियल डॉक्यूमेंट, सर्टिफिकेट और मेकअप और परफॉर्मेंस आउटफिट। यह बहुत बड़ा नुकसान है लेकिन ईश्वर की कृपा से परिवार में सभी लोग बच गए।

sushant divgikar,actor sushant divgikar,bigg boss 8,sushant house fire,sushant awards,sushant documents

सुशांत दिवगिकर की पिछली फिल्म थी ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’

फायर फाइटर्स ने आकर सुशांत और उनके परिवार को सुरक्षित घर से बाहर निकाला। इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं पहुंची है। हालांकि ऑफिशियल्स अभी मामले की जांच कर आग की और कोई वजह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। सुशांत के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे आखिरी बार ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ फिल्म में अहम रोल करते दिखे थे। फिल्म में उन्होंने एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के बॉयफ्रेंड की भूमिका निभाई थी। सुशांत ट्रेन्ड सिंगर भी हैं। वे कई कॉन्सर्ट कर चुके हैं।

वे इसके अलावा मोटिवेशनल स्पीकर, ड्रैग क्वीन, मॉडल भी हैं। सुशांत के इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वे ‘बिग बॉस 8’ का हिस्सा भी रह चुके हैं। हाल ही में सुशांत ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लोगों से वोट करने की अपील भी की थी। सुशांत ने लिखा था, “मुंबई बाहर जाओ और वोट करो। ये आपका अधिकार है। तय करो कि आपको इसे करना है।” सुशांत ने खुद की वोटिंग करने के बाद की फोटो भी शेयर की है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष