न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

BB19 Promo: गौरव खन्ना की जमकर आलोचना, सलमान और घरवालों ने लगाई फटकार, मुंह पर पोती कालिख

बिग बॉस 19 का नया प्रोमो रिलीज़, वीकेंड का वार में सलमान खान ने घरवालों की परफॉर्मेंस का किया जायजा। गौरव खन्ना पर घरवालों और सलमान ने जमकर तंज, मुंह पर पोती कालिख।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Sep 2025 1:14:51

BB19 Promo: गौरव खन्ना की जमकर आलोचना, सलमान और घरवालों ने लगाई फटकार, मुंह पर पोती कालिख

रियलिटी शो बिग बॉस 19 का नया प्रोमो वीडियो रिलीज़ हो गया है। इस हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान घरवालों की परफॉर्मेंस की समीक्षा करने आ रहे हैं। पिछले एपिसोड में जिन्होंने अच्छा खेला उन्हें तारीफें मिलेंगी, वहीं सुस्त या आलसी खिलाड़ियों को जमकर डांट पड़ने वाली है। नए प्रोमो में दिखाया गया है कि सलमान एक एक्टिविटी करवा रहे हैं, जिसमें एक खिलाड़ी के मुंह पर कालिख पोतनी है, जो उनके अनुसार ‘बिग बॉस 19’ के पोस्टर में रहने के योग्य नहीं है। स्टेज पर आते ही सलमान खान ने साफ कर दिया कि इस सीजन में उनका निशाना कौन सा खिलाड़ी होगा। उन्होंने कहा, "घर के कुछ खिलाड़ी ‘सुमड़ी में गुमड़ी’ खेलते हुए नजर बचाकर आगे निकल रहे हैं। उनको लगता है कि हमें पता नहीं है कि क्या चल रहा है।" इसके बाद बिग बॉस की एक्टिविटी शुरू हुई, और सच सामने आया।

गौरव खन्नाके मुंह पर पोती कालिख

घर में चल रही एक्टिविटी के दौरान यह तय किया गया कि किस खिलाड़ी के मुंह पर कालिख पोती जाएगी। बशीर ने जोर देकर नाम लिया—गौरव खन्ना। नीलम ने गौरव के मुंह पर कालिख लगाते हुए कहा कि वह अपनी सुविधा के अनुसार टास्क चुनते हैं। वहीं बशीर ने चुटकी लेते हुए कहा, "चार हफ्ते हो गए, क्या परफॉर्म किया तुमने?" गौरव ने खुद को बचाते हुए कहा, "क्या मैं अपना एक्शन अपनी सुविधा के अनुसार नहीं चुन सकता?"

सलमान ने गौरव का मजाक उड़ाया

अमाल मलिक ने भी गौरव और उनके ग्रुप पर कटाक्ष किए। जब फरहाना घरवालों की मिमिक्री कर रही थीं, तो सलमान ने गौरव से उनकी एक्टिंग रिव्यू करने को कहा। गौरव ने फरहाना की तारीफ की, तो सलमान ने चुटकी लेते हुए कहा, "आप घर में बस यही करते हैं, सिर्फ लोगों की रिव्यू करना।" इसके बाद सलमान खान ने गौरव को चेतावनी दी कि वक्त रहते एक्टिव हो जाएं, वरना देर हो जाएगी।

इस प्रोमो ने दर्शकों में फिर से उत्सुकता बढ़ा दी है और सभी देख रहे हैं कि गौरव खन्ना अपनी स्थिति सुधार पाएंगे या फिर लगातार फटकार झेलते रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?