न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB 19 Promo: नेहल को मिला सीक्रेट रूम का टिकट, सलमान ने अशनूर-गौरव और अभिषेक की लगाई क्लास

बिग बॉस 19 के चौथे हफ्ते में आया जबरदस्त ट्विस्ट। नेहल चुडासमा हुईं एविक्ट लेकिन मिली सीक्रेट रूम की एंट्री। सलमान खान ने अशनूर, गौरव और अभिषेक को दिखाई उनकी असली तस्वीर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Sep 2025 9:04:34

BB 19 Promo: नेहल को मिला सीक्रेट रूम का टिकट, सलमान ने अशनूर-गौरव और अभिषेक की लगाई क्लास

रियलिटी शो बिग बॉस 19 का सफर अब चौथे हफ्ते में पहुंच चुका है। इस दौरान दर्शकों ने दो सदस्यों का एविक्शन होते देखा है। इस हफ्ते भी पांच कंटेस्टेंट—नेहल चुडासमा, अशनूर कौर, बसीर अली, अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे—नॉमिनेशन की लिस्ट में थे। लेकिन इस बार का एविक्शन एक बड़े सरप्राइज के साथ हुआ।

कैप्टेंसी टास्क और नया ट्विस्ट

हाल ही के एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क कराया गया, जिसमें अभिषेक बजाज विजेता बने। उन्होंने अमल मलिक को कैप्टन बनने की रेस से बाहर कर दिया और घरवालों को अपनी मर्जी से टास्क और जिम्मेदारियां बांटीं। इसी बीच जीशान कादरी और अमल को लगता था कि इस हफ्ते प्रणित घर से बाहर जाएंगे। लेकिन बिग बॉस के खेल में हमेशा की तरह इस बार भी पासा पलट गया।

कौन हुआ बाहर?

फिल्म विंडो की रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआत में चर्चा थी कि प्रणित मोरे का एविक्शन हुआ है। लेकिन बाद में साफ हुआ कि घर से बाहर जाने वाली असल में नेहल चुडासमा हैं। हालांकि यह उनका असली विदाई नहीं है। नेहल को सीधे सीक्रेट रूम में भेजा गया है, जहां से वह घरवालों पर नज़र रखेंगी। फरहाना की तरह ही वे भी सबकी गतिविधियां मॉनिटर करेंगी। यह ट्विस्ट खासकर अमल, जीशान और बसीर के लिए चौंकाने वाला रहा।

घरवालों के निशाने पर गौरव, प्रणित और अवेज

वीकेंड के वार पर घरवालों से एक टास्क करवाया गया जिसमें पूछा गया कि कौन-सा सदस्य शो के थंबनेल में जगह डिजर्व नहीं करता। इस दौरान बसीर, अमल और नीलम ने गौरव खन्ना का नाम लिया। इससे गौरव गुस्से में आ गए और उन्होंने अपने चेहरे पर काले रंग से क्रॉस का निशान बना लिया।

नीलम ने आरोप लगाया कि गौरव गेम में सिर्फ अपनी सुविधा के हिसाब से शामिल होते हैं। बसीर ने भी सवाल किया कि चार हफ्ते हो गए लेकिन गौरव ने अब तक खास परफॉर्म नहीं किया। जवाब में गौरव ने कहा, "ये मेरा गेम है, मेरी चॉइस है। तुम क्यों परेशान हो?" अमल ने भी गौरव, प्रणित और अवेज को टारगेट करते हुए कहा कि ये लोग हमेशा मुद्दा बनाते हैं कि वीकेंड का वार में उन्हें स्क्रीन टाइम मिले। अमल ने अवेज पर बरसते हुए कहा—"ये रियलिटी शो है, नकली ड्रामा करने की जगह नहीं।"

सलमान खान ने अशनूर को सुनाई खरी-खरी

बिग बॉस तक की मानें तो वीकेंड पर सलमान खान ने अशनूर कौर को झूठी बातें फैलाने के लिए डांटा। उन्होंने घरवालों के सामने अशनूर का वह बयान उजागर किया जिसमें उन्होंने दावा किया था कि अभिषेक की कैप्टेंसी के लिए उन्होंने त्याग किया। सलमान ने साफ कहा कि अभिषेक ने अपनी मेहनत से टास्क जीता है, इसमें अशनूर का कोई योगदान नहीं है।

अभिषेक और गौरव को भी आईना दिखाया

सलमान खान ने अभिषेक बजाज को भी चेताया कि घर में उनका कोई सच्चा दोस्त नहीं है। उन्होंने नॉमिनेशन टास्क का उदाहरण देते हुए कहा कि किसी ने उन्हें बचाया नहीं, इसलिए उन्हें असली रिश्तों को समझना चाहिए।

इसके बाद सलमान ने गौरव खन्ना पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने फरहाना भट्ट से कुछ कंटेस्टेंट्स की नकल करवाई और फिर गौरव से उनकी राय पूछी। गौरव ने कहा कि एक्टिंग अच्छी थी। इसी बात पर सलमान बोले—"यही तो तुम घर में कर रहे हो, सिर्फ रिव्यू दे रहे हो, खेल ही नहीं रहे।"

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब