न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिग बॉस ने दी कड़ी सजा, अशनूर, अभिषेक और कैप्टन को छोड़ सभी घरवालों को किया नॉमिनेट, 60% राशन भी काटा गया

बिग बॉस 19 में इस हफ्ते अशनूर, अभिषेक और मृदुल को छोड़ बाकी सभी घरवालों को नॉमिनेट कर दिया गया। साथ ही 60% राशन भी कट गया। जानें क्या वजह बनी बिग बॉस की सजा और घर में इसके असर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 26 Oct 2025 9:43:13

बिग बॉस ने दी कड़ी सजा, अशनूर, अभिषेक और कैप्टन को छोड़ सभी घरवालों को किया नॉमिनेट, 60% राशन भी काटा गया

बिग बॉस 19 के इस हफ्ते घर में हड़कंप मच गया। अशनूर कौर, अभिषेक बजाज और कैप्टन मृदुल तिवारी को छोड़ बाकी सभी घरवालों को एविक्शन के लिए नॉमिनेट कर दिया गया है। यानी अगले ‘वीकेंड का वार’ में गौरव खन्ना, कुनिका सदानंद, नीलम गिरि, शहबाज बदेशा, मालती चाहर, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे और फरहाना भट में से कोई भी कंटेस्टेंट घर से बाहर हो सकता है। सवाल उठता है कि आखिर इतने सारे घरवालों को एक साथ नॉमिनेट क्यों किया गया? इसका कारण बिग बॉस द्वारा दी गई कड़ी सजा है।

बिग बॉस ने घरवालों को क्यों दी सजा?

यह विवाद इस हफ्ते के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड से शुरू हुआ। सलमान खान ने अभिषेक बजाज को हिंट दिया कि उनकी एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में आ सकती हैं। अभिषेक डर गए और अशनूर से इस बारे में बातें करने लगे। लेकिन दोनों ने अपना माइक हटा रखा था, जिसके लिए बिग बॉस ने कई बार टोका। घरवाले भी इस घटना के गवाह बने, लेकिन पूल के पास अकेले बैठकर बातें कर रहे अभिषेक और अशनूर को टोकने में किसी ने जरूरत नहीं समझी।

चालाकी और गलती की परतें

फुटेज में यह साफ देखा गया कि घरवाले मान रहे थे कि अभिषेक और अशनूर को माइक पहनने के लिए न टोकना उनकी गलती है। बिग बॉस ने सुझाव दिया कि इस स्थिति में सिर्फ इन्हें नॉमिनेट क्यों न किया जाए? लेकिन अंतिम फैसला घरवालों पर छोड़ दिया गया। घरवाले किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाए और उन्होंने जिम्मेदारी मृदुल तिवारी पर डाल दी। मृदुल ने कहा कि अभिषेक और अशनूर को एक और मौका मिलना चाहिए। बिग बॉस इस जवाब से नाखुश हो गए क्योंकि उन्होंने चाहा था कि घरवाले एक संतुलित और सही निर्णय लें।

सजा और असर

गुस्से में बिग बॉस ने मृदुल, अभिषेक और अशनूर को छोड़ बाकी सभी घरवालों को नॉमिनेट कर दिया और साथ ही उनका 60% राशन भी काट दिया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि घर में इस सजा का क्या प्रभाव पड़ेगा। अभिषेक, मृदुल और अशनूर पर घरवालों का नाराज होना स्वाभाविक है, लेकिन क्या इससे घरवालों के आपसी रिश्ते और समीकरण बिगड़ेंगे? इसका असर आने वाले दिनों में स्पष्ट हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब