न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिग बॉस 19: बर्तन के झगड़े ने मचाया हंगामा, फरहाना-अशनूर के बीच हाथापाई, क्या होगा सलमान का अगला कदम?

बिग बॉस 19 में बर्तन को लेकर फरहाना और अशनूर के बीच हाथापाई ने माहौल गरमा दिया। प्रोमो वायरल होने के बाद फैंस सलमान खान से कड़े एक्शन की मांग कर रहे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Oct 2025 6:43:19

बिग बॉस 19: बर्तन के झगड़े ने मचाया हंगामा, फरहाना-अशनूर के बीच हाथापाई, क्या होगा सलमान का अगला कदम?

सलमान खान के चर्चित और विवादित शो ‘बिग बॉस 19’ का माहौल हर दिन और तीखा होता जा रहा है। इस बार घर का नज़ारा पूरी तरह जंग के मैदान जैसा हो गया है। शो के छठे हफ्ते में पहुंचते-पहुंचते दर्शकों को ड्रामा, गुस्सा, और टकराव का कॉम्बिनेशन लगातार देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि घर की औरतें भी अब झगड़े में पीछे नहीं हैं और मामला सीधे हाथापाई तक जा पहुंचा है।

बर्तन धोने को लेकर बढ़ा विवाद

जियो हॉटस्टार ने शो का ताज़ा प्रोमो सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अशनूर कौर और अभिषेक बजाज आराम से बातचीत कर रहे होते हैं। तभी अचानक फरहाना भट्ट आती हैं और अशनूर से नाराज़गी जताते हुए कहती हैं – “कितनी बार कहूं कि बर्तन खाली कर दो।”

अशनूर इस पर बेपरवाही से जवाब देती हैं – “फरहाना, मुझे बात ही नहीं करनी। जाओ।”
यह सुनते ही फरहाना भड़क उठती हैं और पलटकर कहती हैं – “काम करके दिखाओ, और उस गधे (अभिषेक) को भी बोलो काम करने।”

अभिषेक और फरहाना आमने-सामने

फरहाना की बातों से अभिषेक तिलमिला जाते हैं और गुस्से में जवाब देते हैं – “मैं कोई काम नहीं करूंगा, जो करना है कर लो।” इसके बाद बहस और तीखी हो जाती है।

फरहाना कहती हैं – “मैं तेरी नौकर नहीं हूं।”
जिस पर अभिषेक पलटकर फरहाना को नौकर कह देते हैं। यह सुनकर फरहाना और भड़क जाती हैं और कहती हैं – “तेरे जैसे को मैं नौकर रखूं।”

जब भिड़ गईं फरहाना और अशनूर

बात यहीं खत्म नहीं होती। गुस्से में आकर फरहाना, अशनूर को “छिपकली” बोल देती हैं। इस अपमान के बाद दोनों लड़कियों के बीच जोरदार हाथापाई हो जाती है। बाकी घरवाले दौड़कर बीच-बचाव करते हैं और स्थिति को शांत कराने की कोशिश करते हैं।

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। फैंस लगातार इस झगड़े पर कमेंट कर रहे हैं। कई दर्शक फरहाना के बर्ताव पर नाराज़गी जाहिर कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सलमान खान को इस बार वीकेंड का वार में कड़ा कदम उठाना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब