निक्की की इस ड्रेस में एक तरफ से स्ट्रेप है और काफी रिवीलिंग भी है। जिसमें एक्ट्रेस के डीपनेक पर लोगों की निगाहें अटक रही हैं।
एक्ट्रेस की ये गाउन ना केवल हाई थाई स्लिट है बल्कि साइड से ऊपर की तरफ भी इसमें कट लगे हुए हैं। निक्की ने यह ड्रेस इतनी रिवीलिंग और स्टाइलिश है कि इस लुक में एक्ट्रेस को देख हर किसी के होश उड़ गए हैं। वहीं, निक्की ने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए न्यूड ग्लॉसी मेकअप और स्मोकी आई लुक रखा है।
निक्की के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों उन्हें कई म्यूजिक वीडियोज में देखा जा रहा है। इसके अलावा वह साउथ फिल्मों को लेकर काफी एक्टिव हैं। उन्हें हाल ही में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म 'Ante Sundaraniki' में देखा गया था।
















