न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB19: तान्या मित्तल को शादीशुदा शख्स से प्यार, अलग रहते हैं उसके मम्मी-पापा!, कुनिका सदानंद ने किया चौंकाने वाला खुलासा

‘बिग बॉस 19’ के हालिया एपिसोड में कुनिका सदानंद और नीलम गिरी ने तान्या मित्तल के रहस्यमयी अतीत और भावनात्मक संघर्षों पर खुलकर चर्चा की। इसके साथ ही घर में नया स्पोर्ट्स डे टास्क हुआ, जिसमें अमल मलिक बने नए कप्तान।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Sep 2025 9:24:28

BB19: तान्या मित्तल को शादीशुदा शख्स से प्यार, अलग रहते हैं उसके मम्मी-पापा!, कुनिका सदानंद ने किया चौंकाने वाला खुलासा

‘बिग बॉस 19’ के हालिया एपिसोड में घर के अंदर एक नया मोड़ देखने को मिला, जब कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल से जुड़ी कुछ रहस्यमयी बातें साझा कीं। गार्डन एरिया में नीलम गिरी के साथ बातचीत करते हुए कुनिका ने तान्या के अतीत, उसके व्यवहार और भावनात्मक स्थिति पर खुलकर चर्चा की। दोनों का मानना था कि तान्या के जीवन में कुछ ऐसे अनुभव हुए हैं, जिनके बारे में वह अब तक किसी को नहीं बताई हैं।

नीलम ने बातचीत की शुरुआत करते हुए कहा, “कभी-कभी तान्या ऐसी बातें बोल देती हैं, जिससे लगता है कि उसके जीवन में कुछ हुआ है। अगर वह पूरी तरह खुलकर नहीं बताती, तो लोग अपनी कल्पनाओं के आधार पर उसका मूल्यांकन करने लगते हैं।” कुनिका ने तान्या की एक निजी बात साझा करते हुए कहा, “तान्या ने मुझसे पूछा था कि मैम, शादीशुदा आदमी से प्यार करना सही है या गलत? मैंने कहा कि इसमें बुराई नहीं है। लेकिन मुझे लगता है कि उसके मन में कहीं कुछ और चल रहा है।”

उन्होंने आगे बताया कि तान्या ने अपने पारिवारिक जीवन के बारे में भी बात की। वह अपनी मां के पास सोने से पहले आधी रात तक फोन पर बातचीत करती रहती हैं। जब कुनिका ने उनके पिता के बारे में पूछा, तो तान्या ने खुलासा किया कि उनके माता-पिता अलग रहते हैं। कुनिका ने कहा, “उसके पिता के पास काफी संपत्ति है और वह अक्सर उसका दिखावा करती है, लेकिन कुछ ऐसा है जो तान्या को अंदर से परेशान करता है। वह मानसिक रूप से अस्थिर लगती हैं।”

तनाव और भावनात्मक संघर्ष

नीलम ने भी सहमति जताते हुए कहा, “कुछ तो हुआ है। मैंने कई बार उससे पूछने की कोशिश की।” दोनों ने यह भी साझा किया कि तान्या ने एक बार अपनी जान लेने की कोशिश का जिक्र किया था। साथ ही, कुनिका ने याद दिलाया कि तान्या अक्सर अपने पिता के साथ तनावपूर्ण रिश्ते के बारे में बात करती रहती थीं। इन घटनाओं से साफ होता है कि तान्या का व्यवहार गहरे भावनात्मक संघर्षों की ओर संकेत करता है, जो घर में उसके खेल और रिश्तों को प्रभावित कर सकता है।

घर में नया टास्क और कप्तान का चेहरा

इस बीच, ‘बिग बॉस’ ने घर में एक नया टास्क ‘स्पोर्ट्स डे’ आयोजित किया। इसमें कंटेस्टेंट्स ने स्क्रैबल-स्टाइल खेल खेला, जिसमें लेटर्स वाले प्लेकार्ड का इस्तेमाल कर तीखे सवालों के जवाब दिए गए। इस गेम में अमल मलिक और गौरव ने संचालन किया। खेल के अंत में अमल मलिक विजेता घोषित हुए और घर के नए कप्तान बने।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब