Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

BB19: अशनूर कौर और अभिषेक बजाज के बीच हुआ नया विवाद, नाइट ड्रेस को लेकर बढ़ी नाराजगी

बिग बॉस 19 में अशनूर कौर और अभिषेक बजाज के बीच नया विवाद, नाइट ड्रेस को लेकर हुई बहस और अशनूर की नाराजगी, जानें पूरा मामला और प्रोमो वीडियो की जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Oct 2025 9:05:25

BB19: अशनूर कौर और अभिषेक बजाज के बीच हुआ नया विवाद, नाइट ड्रेस को लेकर बढ़ी नाराजगी

रियलिटी शो बिग बॉस 19 में अब तक दोस्ती और मस्ती का माहौल देखा गया है, लेकिन हाल ही में अशनूर कौर और अभिषेक बजाज के बीच टकराव देखने को मिला। नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें अशनूर की नाराजगी साफ झलकती है। हमेशा अभिषेक का साथ देने वाली अशनूर इस बार उनके व्यवहार से खफा नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला कैसे शुरू हुआ।

झगड़े की शुरुआत


अशनूर और अभिषेक स्टोर रूम में हंसी-मजाक कर रहे थे। हल्के फुल्के फाइट और ठिठोली के बीच अभिषेक ने मजाक में अशनूर को डराने की कोशिश की, जबकि अशनूर तकियों से उनका पीछा कर रही थीं। इस बीच, पास में खड़े प्रणित मोरे ने अभिषेक पर दूसरा तकिया फेंक दिया, जो सीधे उनके चेहरे पर लगा। अशनूर इस पर हंस पड़ीं और प्रणित की तारीफ करने लगीं। वहीं, अभिषेक का मूड खिसियाने लगा।

नाइट ड्रेस का विवाद

फिर मामला और बढ़ गया। जब अशनूर चेन्जिंग रूम की ओर जा रही थीं और कह रही थीं कि वे बदलकर आ रही हैं, तभी अभिषेक उनकी नाइट ड्रेस लेकर चले गए। अशनूर कई बार उन्हें ड्रेस लौटाने के लिए कहती हैं, लेकिन अभिषेक उसे गार्डन एरिया ले जाते हैं। नाराज अशनूर पीछे-पीछे चलती हैं और बार-बार कहती हैं कि उन्हें अपनी नाइट ड्रेस चाहिए। स्थिति तब गंभीर हो गई जब अभिषेक ने ड्रेस पूल में फेंक दी, जिससे अशनूर की नाराजगी चरम पर पहुंच गई।

अशनूर की नाराजगी


अशनूर कहती हैं कि यह मजाक के दायरे में बिल्कुल नहीं आता। उन्होंने बिना कुछ कहे वहां से चली जाना बेहतर समझा। इसके बाद अभिषेक उन्हें मनाने की कोशिश करते दिखे। अब सवाल यह है कि क्या यह झगड़ा दोनों के बीच दूरियों का कारण बनेगा, या अभिषेक माफी मांगकर सब कुछ सुलझा पाएंगे?

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology