रूह बाबा बनकर लौटेंगे कार्तिक आर्यन, सामने आया भूल भुलैया 3 का टीजर, दिवाली 2024 पर होगा धमाका
भूल भुलैया 2 कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी है। इसी फिल्म के बाद कार्तिक के सितारे बुलंदियों पर हैं। 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म ने 250 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। अभी कार्तिक आर्यन के फैंस भूल भुलैया 2 के खुमार से उतर नहीं पाए थे।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Thu, 02 Mar 2023 9:32:55
भूल भुलैया 2 कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी है। इसी फिल्म के बाद कार्तिक के सितारे बुलंदियों पर हैं। 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म ने 250 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। अभी कार्तिक आर्यन के फैंस भूल भुलैया 2 के खुमार से उतर नहीं पाए थे। इसी बीच फिल्म के मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट की घोषणा करते हुए टीजर भी रिलीज कर दिया साथ ही फिल्म की रिलीस डेट का भी खुलासा कर दिया है। फिल्म के टीजर की शुरुआत कार्तिक आर्यन के किरदार रूह बाबा के साथ शुरू होती है। पिछली बार की तरह इस बार भी कार्तिक दर्शकों को डराते और हंसाते नजर आएंगे। बता दे, इस फिल्म को मेकर्स अगले साल यानी दिवाली 2024 के मौके पर रिलीज करने की प्लानिंग में हैं। पिछली फिल्म की तरह इसका भी डायरेक्शन अनीस बज्मी कर रहे हैं। वहीं फिल्म का प्रोडक्शन टी-सीरीज के बैनर तले हो रहा है।