न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आकांक्षा दुबे मौत मामले में कई दिनों से फरार समर सिंह गिरफ्तार, अब खुलेंगे कई राज

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत मामले में कई दिनों से फरार चल रहे भोजपुरी सिंगर समर सिंह को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गाजियाबाद नंदग्राम थाना क्षेत्र से बीती रात समर सिंह को गिरफ्तार किया गया। एक्ट्रेस की मां ने अपनी बेटी की मौत का समर सिंह को जिम्मेदार बताया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Apr 2023 10:35:25

आकांक्षा दुबे मौत मामले में कई दिनों से फरार समर सिंह गिरफ्तार, अब खुलेंगे कई राज

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत मामले में कई दिनों से फरार चल रहे भोजपुरी सिंगर समर सिंह को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गाजियाबाद नंदग्राम थाना क्षेत्र से बीती रात समर सिंह को गिरफ्तार किया गया। एक्ट्रेस की मां ने अपनी बेटी की मौत का समर सिंह को जिम्मेदार बताया है। साथ ही उन्होंने सिंगर पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। बता दे, 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में आकांक्षा दुबे को मृत पाया गया था। उनका शव पंखे से लटका हुआ मिला था। आकांक्षा भोजपुरी सिंगर समर सिंह के साथ रिलेशनशिप में थी। 29 मार्च को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। जिसमें सामने आया कि मौत फंदे से लटकने की वजह से हुई है। शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। आकांक्षा की मां और परिवार की तरह पुलिस को भी एक्ट्रेस की मौत के पीछे समर सिंह का हाथ होने का शक है।

समर सिंह एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई तेजी से कर रही है। आकांक्षा की मां ने समर सिंह पर उनकी बेटी को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

एक्ट्रेस की मां ने अपनी बेटी की हत्या होने का शक जताया है। उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से समर सिंह को फांसी की सजा देने की गुहार लगाई थी। आजतक से बातचीत में उनकी मां ने कहा था, 'मैं योगी सरकार से यही चाहती हूं कि मेरी बेटी को न्याय दिलाएं। समर सिंह और संजय सिंह को फांसी की सजा होनी चाहिए। वो आत्महत्या नहीं कर सकती। संजय सिंह और समर सिंह ने मिलकर उसे मारा है। पहले भी वो बताती थी कि समर उसे बहुत टॉर्चर करता था। किसी के साथ काम नहीं करने देता था।कहता था खाली मेरे साथ काम करो।'

लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे समर-आकांक्षा

आकांक्षा और समर सिंह लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे। पुलिस की थ्योरी के मुताबिक, दोनों का ब्रेकअप हुआ होगा। ब्रेकअप के बाद आकांक्षा डिप्रेशन में चली गई होंगी और सुसाइड किया होगा। पुलिस अधिकारी संतोष सिंह के मुताबिक, मौत से एक दिन पहले आकांक्षा और समर एक पार्टी में गए थे। 25 मार्च की शाम को जब आकांक्षा बर्थडे पार्टी में जाने के लिए निकली थीं तब काफी खुश थीं। फिर अचानक ऐसा क्या हुआ जो आकांक्षा ने मौत को गले लगाया, इस राज से पर्दा उठना अभी बाकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश