न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Deepesh Bhaan Death: 3 साल पहले हुई थी शादी, एक है बेटा, महीने की कमाई 7 लाख, भाबीजी... से मिला 'मलखान' को फेम

'भाबी जी घर पर हैं' फेम दीपेश भान का महज 41 साल की उम्र में निधन हो गया। 'भाबी जी घर पर हैं' में उन्होंने मलखान का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी खास पहचान बना ली थी। दीपेश भान ने अपनी एक्टिंग से मलखान के रोल को इतना पॉपुलर बना दिया कि आज उनके जाने पर कई आंखें नम हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Jul 2022 3:20:46

Deepesh Bhaan Death: 3 साल पहले हुई थी शादी, एक है बेटा, महीने की कमाई 7 लाख, भाबीजी... से मिला 'मलखान' को फेम

'भाबी जी घर पर हैं' फेम दीपेश भान का महज 41 साल की उम्र में निधन हो गया। 'भाबी जी घर पर हैं' में उन्होंने मलखान का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी खास पहचान बना ली थी। दीपेश भान ने अपनी एक्टिंग से मलखान के रोल को इतना पॉपुलर बना दिया कि आज उनके जाने पर कई आंखें नम हैं।

दीपेश शनिवार सुबह क्रिकेट खेलते हुए गिर पड़े थे, उनकी नाक से खून बह रहा था। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार देर रात उन्होंने अपने शो की शूटिंग भी की थी। दीपेश फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव थे और शनिवार सुबह वो जिम से आने के बाद क्रिकेट खेलने गए थे। एक्टर के निधन की पुष्टि शो के असिस्टेंट डायरेक्टर अभिनीत ने की है। साथ ही शो में टीका सिंह का किरदार निभाने वाले वैभव माथुर ने भी इस खबर को कन्फर्म किया है। उन्होंने कहा, 'हां, अब वो नहीं रहे। इस पर मैं कुछ नहीं बोलना चाहता, क्योंकि बोलने को कुछ बचा ही नहीं है।'

deepesh bhan age,malkhan in bhabhi ji ghar,deepesh bhan wife,deepesh bhan net worth,deepesh bhan wife name,deepesh bhan news

अफसोस की बात ये है कि तीन साल पहले ही एक्टर ने शादी करके अपनी नई लाइफ की शुरुआत की थी। उन्हें करीब डेढ़ साल का एक बेटा भी है। दीपेश अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अकसर ही अपनी वाइफ के साथ फोटो शेयर किया करते थे।

दिल्ली के रहने वाले दीपेश भान एक थिएटर आर्टिस्ट थे, जो मुंबई, एक्टर बनने का सपना लेकर आये थे और उसे पूरा भी किया पर थिएटर से लेकर टीवी तक दीपेश का ये सफर बिल्कुल आसान नहीं था।

एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने स्ट्रगल डेज पर बात करते हुए कहा था, ऐसा लगता है कि आप मुंबई जाकर फौरन एक्टर बन जायेंगे। आपको फिल्म मिलेगी, घर के बाहर पोस्टर लगे होंगे। पर सच इससे काफी उलट है, क्योंकि मुंबई में 6 महीने बीतने के बाद ही आपके तोते उड़ने लगते हैं।

दीपेश भान ये सोच चुके थे कि कुछ भी हो जाये उन्हें एक्टर बनना है। इसलिये तमाम मुश्किलों के बावजूद उन्होंने अपने सपने को जिया।

deepesh bhan age,malkhan in bhabhi ji ghar,deepesh bhan wife,deepesh bhan net worth,deepesh bhan wife name,deepesh bhan news

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपेश एक दिन के लगभग 25 हजार रुपये चार्ज करते थे। यानी इस तरह से उनकी महीने की कमाई लगभग 7 लाख रुपये हो जाती थी। हैरान करने वाली बात ये है कि उन्हें 10वीं में 50% मार्क्स आये थे। किसी तरह ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा में एडमिशन लिया और 2005 में एक्टर बनने मुंबई आ गए।

दीपेश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। इंस्टाग्राम पर उनके तमाम फनी और एक्टिविटी करते हुए वीडियोज मिल जायेंगे। एक्टर के निधन की खबर ने हर किसी को तोड़ कर रख दिया है। को-स्टार्स हों या फैंस हर कोई उनकी मौत से शॉक है। दुआ है कि दीपेश के परिवार को ये गम सहने की हिम्मत मिले।

आपको बता दे, दीपेश भान को मलखान के अपने मजेदार किरदार के लिए जाना जाता था। उन्होंने 'भाबीजी घर पर हैं' के अलावा 'कॉमेडी का किंग कौन', 'कॉमेडी क्लब', 'भूतवाला,' 'एफआईआर' समेत 'सुन यार चिल मार' जैसे शो में काम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत