न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB 19 Update: शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा बने पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, कुनिका सदानंद एलिमिनेशन से बचीं

बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार एपिसोड में शहबाज बदेशा बने पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, जबकि कुनिका सदानंद एलिमिनेशन से बाल-बाल बचीं। शहनाज गिल की एंट्री और मुनव्वर फारुकी की मौजूदगी ने शो को और खास बना दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Sep 2025 8:00:20

BB 19 Update: शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा बने पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, कुनिका सदानंद एलिमिनेशन से बचीं

'बिग बॉस 19' जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, शो में रोमांच और ड्रामा भी लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को वीकेंड का वार में सलमान खान ने प्रतिभागियों की जमकर क्लास ली, वहीं रविवार का एपिसोड पूरी तरह मनोरंजन से भरपूर रहा। कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की एंट्री ने माहौल को और दिलचस्प बना दिया। इसी बीच शो को सीजन का पहला वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट भी मिल गया है। साथ ही, एलिमिनेशन की तलवार कुनिका सदानंद के सिर पर लटकी जरूर, लेकिन आखिरी वक्त पर वह घर से बाहर जाने से बच गईं।

शहनाज गिल की स्पेशल एंट्री

रविवार को वीकेंड का वार और भी खास तब हो गया जब 'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल स्टेज पर नजर आईं। शहनाज ने हमेशा की तरह अपनी चुलबुली अंदाज़ से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने सलमान खान से मजाकिया लहज़े में कहा, "सर, आपने सबके करियर बनाए हैं, मुझे भी मौका दिया। लेकिन अब मेरा अकाउंट खाली हो रहा है। मेरा भाई इतना फोन करता है कि शहनाज पैसे डाल दो, किराया भी मैं ही भरती हूं उसका।"

भाई की 7 साल पुरानी ख्वाहिश पूरी

इस दौरान शहनाज ने अपने भाई शहबाज का जिक्र किया। सलमान ने याद दिलाया कि जब शहबाज शो से बाहर गए थे, तब उन्होंने उनसे कहा था, "जाओ, मंदिर-मस्जिद या गुरुद्वारे जाकर मन्नत मांगो, तुम्हारी इच्छा पूरी होगी।" इस पर शहनाज ने हंसते हुए कहा, "लेकिन सर, वो सीधे हॉस्पिटल पहुंच गए थे। उन्हें डेंगू हो गया था। बाकी लोग अंदर फॉलोअर्स बढ़वा रहे थे और ये प्लेटलेट्स बढ़वा रहा था। अब इसका सात साल पुराना सपना पूरा कर दीजिए।"

शहबाज की एंट्री से शो में ट्विस्ट

सलमान खान ने शहनाज की इस रिक्वेस्ट को मानते हुए कहा, "हमारी भी कोशिश रही है कि शहबाज बिग बॉस के घर जाए।" इसके बाद शहनाज ने भाई को बुलाया और इसी के साथ शहबाज बदेशा 'बिग बॉस 19' के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर घर में प्रवेश कर गए। उनकी एंट्री से शो में नया ट्विस्ट आ गया है।

कुनिका सदानंद बचीं एलिमिनेशन से

इस हफ्ते नॉमिनेशन लिस्ट में अभिनेत्री कुनिका सदानंद का नाम भी शामिल था। हालांकि ऐप रूम में मिले 'सुरक्षा कवच' ने उन्हें बचा लिया। इस वजह से इस बार कोई भी कंटेस्टेंट घर से बाहर नहीं हुआ। कुनिका का एलिमिनेशन टलने से घर का माहौल और भी रोचक हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब