न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB19: कुनिका ने बसीर को चेताया- 'किसी के बाप से नहीं डरती', जीशान कादरी बोले- 'महारानीगिरी निकाल दूंगा'

बिग बॉस 19 के 29वें दिन कुनिका ने बसीर को चेताया- "मैं किसी के बाप से नहीं डरती", वहीं जीशान बोले- "महारानीगिरी निकाल दूंगा"। जानें घर के अंदर क्या हुआ और नॉमिनेशन्स के लिए नया टास्क।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Sep 2025 8:43:12

BB19: कुनिका ने बसीर को चेताया- 'किसी के बाप से नहीं डरती', जीशान कादरी बोले- 'महारानीगिरी निकाल दूंगा'

'बिग बॉस 19' के 29वें दिन का एपिसोड दर्शकों के लिए काफी मनोरंजक रहा। शुरुआत में अभिषेक बजाज ने नेहल चूड़ासमा को लेकर विवादित टिप्पणी की और कहा कि उनके ऊपर मिट्टी डालनी चाहिए क्योंकि वह घर से जा चुकी हैं। वहीं, बसीर अली ने भविष्यवाणी की कि गौरव खन्ना अगले दो-तीन हफ्तों में घर से बाहर होंगे।

बसीर ने जताई आपत्ति, कैप्टन ने मांगी मेडिकल रिपोर्ट

बसीर अली ने जीशान कादरी के काम में गैरज़िम्मेदार रवैये पर आपत्ति जताई। इस पर कैप्टन अभिषेक बजाज ने बिग बॉस से जीशान की मेडिकल रिपोर्ट मांग ली। इसके बाद मृदुल ने रोटी ना बनाने को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। तान्या मित्तल ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कुनिका के कहने पर रोटी नहीं बनाई और आटा रख दिया।

'ये गुंडागर्दी मेरे साथ मत दिखाना'

पीठ पीछे की बातें सुनकर कुनिका सदानंद पर जीशान कादरी भड़क गए। उन्होंने कहा, "कंटेस्टेंट हो तो कंटेस्टेंट की तरह रहो, मां-बाप मत बनो। सब महारानीगिरी निकाल देंगे। मेरी जबान खुलेगी तो घर छोड़कर भाग जाओगी।" इस पर कुनिका ने बेबाक जवाब दिया, "धमकी मत दे। अगर तू वासेपुर का गुंडा है, तो मैं मुंबई की महारानी हूं। ये गुंडागर्दी मेरे साथ मत दिखाना।"

शो से निकलते ही शादी करेंगी तान्या मित्तल

फरहाना भट्ट और अभिषेक बजाज के बीच कुनिका और अशनूर को लेकर बहस छिड़ गई, जिसमें मृदुल तिवारी फरहाना का साइड लेते दिखे। बाद में अशनूर ने अभिषेक और आवेज को बताया कि उन्हें सपना आया कि नेहल वापस आ गई है। तान्या मित्तल ने आवेज दरबार को बताया कि वह 'बिग बॉस 19' के घर से बाहर निकलते ही शादी कर लेंगी। अगर शादी नहीं भी होती है तो रोका जरूर कर लेंगी।

'मैं किसी के बाप से नहीं डरती'

कुनिका और बसीर अली के बीच कुकिंग के दौरान सब्जियां काटने को लेकर बहस हुई। बसीर ने कहा कि उनके कारण किचन में प्रॉब्लम होती है, जिस पर कुनिका ने जवाब दिया कि वह किचन में जिम्मेदारी नहीं लेंगी। उन्होंने कैप्टन अभिषेक बजाज से कहा, "मैं डिनर और लंच की जिम्मेदारी नहीं लूंगी, क्योंकि सारा बोझ मैं नहीं उठा सकती।" बसीर ने उन्हें डरने का आरोप लगाया, जिस पर कुनिका ने कहा, "मैं किसी के बाप से नहीं डरती।"

इस दौरान तान्या ने नीलम के सामने कुनिका का समर्थन किया और कहा कि बसीर की गलती है, उसे समझना चाहिए क्योंकि हर वक्त कुनिका को सब्जियां काटनी पड़ती हैं।

नॉमिनेशन्स के लिए घरवालों को मिला नया टास्क

'बिग बॉस 19' में इस हफ्ते की नॉमिनेशन्स के लिए घरवालों को नया टास्क दिया गया। प्रणित मोरे और शहबाज बदेशा की टीम बनाई गई और उन्हें जिम्मेदारी दी गई कि वे घरवालों पर कमेंट्री करें। हारने वाली टीम इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'भरोसा टूट गया...' आखिर सरकार की किस कार्रवाई से नाराज हुए सोनम वांगचुक?
'भरोसा टूट गया...' आखिर सरकार की किस कार्रवाई से नाराज हुए सोनम वांगचुक?
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानिए किस दिन सिनेमाघरों में होगी भव्य एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानिए किस दिन सिनेमाघरों में होगी भव्य एंट्री
रांची छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता को तैयार हुए प्रदर्शनकारी, स्टेट गेस्ट हाउस में हो सकती है अहम बैठक
रांची छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता को तैयार हुए प्रदर्शनकारी, स्टेट गेस्ट हाउस में हो सकती है अहम बैठक
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
एक सूटकेस लेकर मुंबई आई थीं दीपिका कक्कड़, 5 लड़कियों के साथ एक कमरे में रहकर पूरा किया एक्ट्रेस बनने का सपना
एक सूटकेस लेकर मुंबई आई थीं दीपिका कक्कड़, 5 लड़कियों के साथ एक कमरे में रहकर पूरा किया एक्ट्रेस बनने का सपना
'देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा', अवधेश प्रसाद का दावा, बोले- मुकाबला करना आसान नहीं
'देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा', अवधेश प्रसाद का दावा, बोले- मुकाबला करना आसान नहीं
बेलपत्र तोड़ने से पहले जान लें ये नियम, गलत दिन तोड़ा तो नहीं मिलेगा पूजा का पूरा फल
बेलपत्र तोड़ने से पहले जान लें ये नियम, गलत दिन तोड़ा तो नहीं मिलेगा पूजा का पूरा फल
महिला ने बाइक पर दिया बच्चे को जन्म, भावुक वीडियो देख लोगों ने मां-बच्चे के लिए मांगी दुआ
महिला ने बाइक पर दिया बच्चे को जन्म, भावुक वीडियो देख लोगों ने मां-बच्चे के लिए मांगी दुआ
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
Oppo ने लॉन्च किया 10,000mAh बैटरी वाला नया 5G स्मार्टफोन, दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ मार्केट में दी दस्तक
Oppo ने लॉन्च किया 10,000mAh बैटरी वाला नया 5G स्मार्टफोन, दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ मार्केट में दी दस्तक
देश में 56% वाहन बिना बीमा के सड़कों पर दौड़ रहे, सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिना इंश्योरेंस गाड़ियों पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश
देश में 56% वाहन बिना बीमा के सड़कों पर दौड़ रहे, सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिना इंश्योरेंस गाड़ियों पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश
11 अगस्त को Redmi का सबसे बड़ा धमाका! 8,580mAh बैटरी, 16GB RAM और 200MP कैमरे वाला फ्लैगशिप फोन होगा लॉन्च
11 अगस्त को Redmi का सबसे बड़ा धमाका! 8,580mAh बैटरी, 16GB RAM और 200MP कैमरे वाला फ्लैगशिप फोन होगा लॉन्च
बॉलीवुड छोड़ साउथ में जमाई धाक, प्रदीप रावत बोले थे- 'वहां बिना मांगे मिलती है तीन गुना फीस'
बॉलीवुड छोड़ साउथ में जमाई धाक, प्रदीप रावत बोले थे- 'वहां बिना मांगे मिलती है तीन गुना फीस'
घुटनों में दर्द को बढ़ा सकती हैं आपकी ये 6 आदतें, समय रहते बदल लें वरना बढ़ सकती है परेशानी
घुटनों में दर्द को बढ़ा सकती हैं आपकी ये 6 आदतें, समय रहते बदल लें वरना बढ़ सकती है परेशानी