न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अयान मुखर्जी का जाना और अली अब्बास जफर का आना, दे रहा है धूम 4 के निर्देशन का संकेत

अली अब्बास जफर के YRF में वापसी को लेकर यह कयास भी लगाया जा रहा है कि आदित्य उन्हें अपनी सफल फ्रेंचाइजी धूम की अगली कड़ी धूम 4 के निर्देशन की जिम्मेदारी दे सकते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 31 Aug 2024 11:58:40

अयान मुखर्जी का जाना और अली अब्बास जफर का आना, दे रहा है धूम 4 के निर्देशन का संकेत

सिने गलियारे में इन दिनों अली अब्बास जफर के आदित्य चोपड़ा के पास वापस आने का समाचार आग की तरह फैल गया है। उनके आगमन को लेकर बॉलीवुड खासा उत्साहित नजर आ रहा है। इसका कारण यह है कि अली अब्बास जफर आदित्य चोपड़ा के बैनर YRF के लिए सुल्तान और टाइगर जिंदा है ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं। उम्मीद का दामन थामे खड़े उद्योग को लग रहा है कि अब आदित्य चोपड़ा के बैनर से कुछ और बेहतरीन ब्लॉक बस्टर फिल्मों का आगमन होगा।

अली अब्बास जफर के YRF में वापसी को लेकर यह कयास भी लगाया जा रहा है कि आदित्य उन्हें अपनी सफल फ्रेंचाइजी धूम की अगली कड़ी धूम 4 के निर्देशन की जिम्मेदारी दे सकते हैं। इस समय आदित्य अपने लेखकों, जिनमें विजय कृष्ण आचार्य भी शामिल हैं, जिन्होंने अब तक धूम की तीनों फिल्मों में लेखन का कार्य किया है और धूम 3 को निर्देशित भी किया है, के साथ तेजी से काम कर रहे हैं।

आदित्य की चाह है कि वे धूम सीरीज की अगली कड़ी को जल्द से जल्द से परदे पर लेकर आएं। धूम 4 के निर्देशन के लिए आदित्य चोपड़ा ने अपने बैनर से पिछले साल जुड़े निर्देशक अयान मुखर्जी से बात की थी। बताया जा रहा है कि अयान मुखर्जी ने आदित्य को कहा है कि इसके लिए समय लगेगा या फिर ये कह सकते हैं कि उन्होंने स्पष्ट रूप से धूम 4 के निर्देशन की जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया है। अयान ने इसके लिए जो कारण बताए हैं वो सही भी प्रतीत हो रहे हैं।

अयान इन दिनों आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित YRF Universe की स्पाई फिल्म वॉर 2 को पूरा करने में लगे हुए हैं। अयान का कहना है कि वे नवम्बर तक जाकर इस फिल्म के शेष बचे दो गानों और कुछ एक्शन द़ृश्यों को पूरा कर पाएंगे तब जाकर यह फिल्म पूरी होगी। इसके बाद इसका पोस्ट प्रोडक्शन पर काम शुरू होगा। इसके अतिरिक्त अयान मुखर्जी ने आदित्य चोपड़ा से यह भी कहा है कि वॉर 2 के बाद उनके पास अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र 2 : द शिवा भी है, जिसे वे शुरू करना चाहते हैं। अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र 3 भागों में बनने वाली थी, जिसका पहला भाग दो वर्ष पूर्व प्रदर्शित हुआ था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। ऐसे में अयान का इंकार आदित्य चोपड़ा की समझ में आ सकता है और शायद इसी के चलते अली अब्बास जफर की YRF में वापसी हुई है।

हालाकि जो समाचार आ रहे हैं उनके अनुसार आदित्य चोपड़ा अली अब्बास जफर के साथ कुछ नई फिल्मों को शुरू करना चाहते हैं, जो कि मूल कथानक पर आधारित होंगी।

अली अब्बास ज़फ़र हिन्दी सिनेमा के ख्यातनाम निर्माता निर्देशक हैं, जिन्होंने अपनी शुरूआत यशराज फिल्म्स से की और उन्होंने आदित्य चोपड़ा निर्मित मेरे ब्रदर की दुल्हन, गुंडे, सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी सफल और ब्लॉक बस्टर फिल्म का निर्देशन किया। विशेष रूप से उनके द्वारा निर्देशित टाइगर जिंदा है, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। अपनी व्यावसायिक हिट और आकर्षक कहानी कहने के लिए प्रसिद्ध, ज़फ़र ने मजबूत कथाओं के साथ बड़े पैमाने पर अपील को मिलाने की अपनी क्षमता के लिए पहचान हासिल की है।

सिने उद्योग अली के अपने मेंटर के साथ वापस जुड़ने के लिए बहुत उत्साहित है। उद्योग को यकीन है कि अली YRF के लिए कई बड़े बजट की परियोजनाओं पर आदित्य चोपड़ा के साथ रचनात्मक रूप से सहयोग करते हुए अधिक ऊंचाइयों को छुएंगे। दोनों ने अभी तक उन परियोजनाओं को तय नहीं किया है जिन्हें अली अब YRF में निर्देशित करेंगे। इस बात की सम्भावना बहुत ज्यादा है कि अली अब उन फिल्मों का निर्देशन करेंगे जो किसी का सीक्वल नहीं होगी या जो किसी सफल फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने का काम नहीं करेगी। इसलिए, अब यह देखने के लिए बहुत उत्सुकता है कि अली वाईआरएफ़ में कौन सी नई फ़िल्में बनाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका