न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' ओपनिंग डे पर मचाएगी बॉक्‍स ऑफिस पर तहलका, एडवांस बुक‍िंग से बीके 4 लाख से अध‍िक टिकट

साल 2009 में रिलीज हुई ऑल टाइम ब्‍लॉकबस्‍टर 'अवतार' का सीक्‍वल 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' आज शुक्रवार 16 दिसंबर को रिलीज हो गया है। इस फिल्‍म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। जिसका असर फिल्म की एडवांस बुकिंग पर साफ दिखाई दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Dec 2022 1:09:56

'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' ओपनिंग डे पर मचाएगी बॉक्‍स ऑफिस पर तहलका, एडवांस बुक‍िंग से बीके 4 लाख से अध‍िक टिकट

साल 2009 में रिलीज हुई ऑल टाइम ब्‍लॉकबस्‍टर 'अवतार' का सीक्‍वल 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' आज शुक्रवार 16 दिसंबर को रिलीज हो गया है। इस फिल्‍म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। जिसका असर फिल्म की एडवांस बुकिंग पर साफ दिखाई दिया। फिल्म ने गुरुवार तक एडवांस बुकिंग से 30 करोड़ का कारोबार कर लिया था। शनिवार और रविवार के लिए अभी भी एडवांस बुकिंग हो रही है। करीब 2100 करोड़ रुपये के महाबजट में बनी 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' पहले तीन दिनों में भारत में सिर्फ एडवांस बुकिंग से 40-45 करोड़ रुपये कमा लेगी। आपको बता दे, 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' को भारत में हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्‍नड़ में भी रिलीज किया गया है। देशभर में 3800 से अध‍िक स्‍क्रीन्‍स पर इस फिल्म को रिलीज किया गया है।

भारत में 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' ओपनिंग डे पर बंपर कमाई करेगी। जिस तरह से एडवांस बुकिंग हुई है, आंकलन यही है कि देश में सभी भाषाओं में यह फिल्‍म 30-35 करोड़ रुपये की कमाई आसानी से कर लेगी। जबकि दुनियाभर में कमाई के मामले में यह फिल्‍म अलग झंडे गाड़ सकती है। अमेरिकी मीडिया के हिसाब से 'अवतार 2' वर्ल्‍डवाइड ओपनिंग डे पर 17 मिलियन डॉलर यानी करीब 140 करोड़ रुपये से अध‍िक का कारोबार कर सकती है।

'अवतार 2' पूरी तरह से मल्‍टीप्‍लेक्‍स ऑडियंस की फिल्‍म है। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 'एवेंजर्स: एंडगेम' ने दक्षिण भारत में 100 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। एडवांस बुकिंग को देखते हुए यही लग रहा है‍ कि 'अवतार: द वे ऑफ द वॉटर' यह र‍िकॉर्ड तोड़ देगी। खासकर हैदराबाद, बैंगलुरु, विजयवाड़ा, कोयम्बटूर, कुरनूल, तिरुपति जैसे शहरों में भी यह धमाकेदार कमाई करने वाली है। 'अवतार 2' की असली चुनौती 'एवेंजर्स: एंडगेम' और मार्वल की ही 'स्पाइडरमैन: नो वे होम' जैसी फिल्‍मों से है। साल 2019 में रिलीज हुई 'एवेंजर्स: एंडगेम' ने ओपनिंग डे पर देश में 53 करोड़ रुपये का बिजनस किया था। जबकि भारत में इस फिल्‍म की लाइफटाइम कमाई 373 करोड़ रुपये थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं