न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Superstar Singer 3 : अविर्भाव और अथर्व बने संयुक्त रूप से विजेता, मिली इतनी ईनामी राशि, देखें दोनों की रिएक्शन

इन दिनों टेलीविजन की दुनिया में सिंगिंग रियलिटी शो काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। अब ‘सुपरस्टार सिंगर 3’ का विजेता भी..

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 05 Aug 2024 11:09:49

Superstar Singer 3 : अविर्भाव और अथर्व बने संयुक्त रूप से विजेता, मिली इतनी ईनामी राशि, देखें दोनों की रिएक्शन

इन दिनों टेलीविजन की दुनिया में सिंगिंग रियलिटी शो काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। अब ‘सुपरस्टार सिंगर 3’ का विजेता भी सामने आ गया है। रविवार (4 अगस्त) को ग्रैंड फिनाले में कांटे की टक्कर देखने को मिली। केरल के 7 साल के सिंगर अविर्भाव एस और झारखंड के 12 साल के अथर्व बक्शी संयुक्त रूप से विजेता रहे। किसी रियलिटी शो में ऐसा पहली बार हुआ है कि एक साथ दो विजेता बने हो। अविर्भाव की जीत पब्लिक वोटिंग के आधार पर हुई। एपिसोड को ‘फ्यूचर का फिनाले’ नाम दिया गया, जिसमें 9 कंटेस्टेंट ने खिताब के लिए जोर लगाया।

अविर्भाव और अथर्व को ट्रॉफी के साथ 10-10 लाख रुपए कैश प्राइज भी मिला। शो के होस्ट कॉमेडियन भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया थे, जबकि जज दिग्गज गायिका नेहा कक्कड़ थीं। हर्ष ने जैसे ही दोनों विनर्स का नाम लिया, वे और उनके पेरेंट्स खुशी से झूम उठे। इंडियन आइडल सीजन 12 के विनर व रनरअप रहे पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल ने दोनों विनर्स को 10 लाख का चैक और ट्रॉफी भेंट की। मेकर्स ने उन्हें बधाई दी।

जीत के बाद अथर्व ने कहा, ऐसा लग रहा है जैसे सपना सच हो गया है। मैं अपने परिवार का उनके सपोर्ट और प्यार के लिए शुक्रिया अदा करना चाहूंगा और अपने गुरु पवनदीप भैया का भी शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझ में भरोसा जताया और हर गुजरते दिन के साथ एक अच्छा कलाकार बनने में मेरी मदद की। अविर्भाव ने जीतने का बाद कहा कि मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि मैं जीत गया हूं। मैं नेहा कक्कड़ मैडम, अरुणिता दी और हर किसी को शुक्रिया करना चाहूंगा जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया।

अथर्व ने अपने विनिंग मोमेंट्स की तस्वीरें शेयर कर जिताने के लिए फैंस को थैंक्स बोला। अविर्भाव ने ट्रॉफी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, “एक सपना सच होने वाला पल, यह हो पाया क्योंकि आप सभी ने सपोर्ट, प्रार्थना और अनंत प्यार किया। आप सभी का और शो की पूरी टीम का यह पल देने के लिए थैंक्यू…थैंक्यू भगवान।”

अविर्भाव ने उदित नारायण को किया इम्प्रेस, तो अथर्व को विद्या ने दिया ऑफर

अविर्भाव ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं इस शो को जीतकर बहुत खुश हूं। मेरे माता-पिता भी काफी खुश हैं। मैं चेहरे पर वो खुशिया और एक्साइटमेंट देख सकता हूं। इस तरह का शो जीतना एक अच्छी फीलिंग है। मैं इस शो, अपने जज, कैप्टन, दोस्त और हर किसी को मिस करूंगा। अविर्भाव ने अपनी सिंगिंग से उदित नारायण और गीता कपूर समेत कई लोगों को चौंका दिया था।

दूसरी ओर अथर्व ने भी शो में पहले दिन से ही अपनी मैजिकल आवाज से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया। फिर चाहें शो की जज नेहा ने उनकी तारीफ की हो या उनकी सिंगिंग सुनने के बाद लक्ष्मीकांत भावुक हो गए हो। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस विद्या बालन ने पति फिल्म प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर को फोन करके उन्हें अपनी एक फिल्म में प्लेबैक सिंगिंग करने का मौका देने के लिए कहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क